अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजय दशमी पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्रीन आतिशबाजी का भी शहरवासियों ने खूब लुफ्त उठाया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पुतलों का दहन किया।
विज्ञापन
शहर के सेठ किरोड़ीमल पार्क में श्री अग्रसैन रामलीला कमेटी की ओर से चार दिवसीय रामलीला मंचन के बाद 100 फुट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। दहन से पहले रामलीला के कलाकारों ने अद्भुत अभिनय का परिचय दिया। इस मौके पर दिल्ली से विशेष तौर पर आमंत्रित कलाकारों ने भी नृत्य के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए।
इसके बाद राम के बाण के साथ ही एक-एक कर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों से धमाके के साथ आग की गगनचुंभी लपटें उठने लगी। इस दृश्य को दर्शक अपने मोबाइल फोन में भी कैद करने में जुटे रहे।