दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में नवरात्रों के पावन अवसर पर कंजक पूजन करती उर्मिला सैनी।
भिवानी। कोंट रोड मिनी बाईपास काली देवी मंदिर रोड स्थित दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में नवरात्र के पावन अवसर पर कंजक पूजन और हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक उर्मिला सैनी व पुजारी शुभम ने बताया कि नवरात्रि विशेष रूप से मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना का समय होता है। इन दिनों में की गई पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
नवरात्र पर शुरू हुए कार्यक्रम के बाद अंतिम दिन, अष्टमी और नवमी पर विशेष रूप से कंजक पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर में नवरात्र पर हवन का आयोजन भी कंजक पूजन के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि कंजक पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह समाज में बेटियों और स्त्रियों के महत्व को भी उजागर करता है। इस अवसर पर सोनू दलाल, अंजलि, परमेश्वरी, हर्ष, अंकित उपस्थित थे।