फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: ग्रीन आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद पुतला दहन

Sat, 12 Oct 2024 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

दर्शकों की भीड़ की वजह से व्यवस्था बनाने में भी आयोजकों को खूब पसीना बहाना पड़ा। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त दिखाई दिए।
विज्ञापन
भिवानी में रावण दहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजय दशमी पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ग्रीन आतिशबाजी का भी शहरवासियों ने खूब लुफ्त उठाया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पुतलों का दहन किया।

विज्ञापन


शहर के सेठ किरोड़ीमल पार्क में श्री अग्रसैन रामलीला कमेटी की ओर से चार दिवसीय रामलीला मंचन के बाद 100 फुट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। दहन से पहले रामलीला के कलाकारों ने अद्भुत अभिनय का परिचय दिया। इस मौके पर दिल्ली से विशेष तौर पर आमंत्रित कलाकारों ने भी नृत्य के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राम के बाण के साथ ही एक-एक कर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों से धमाके के साथ आग की गगनचुंभी लपटें उठने लगी। इस दृश्य को दर्शक अपने मोबाइल फोन में भी कैद करने में जुटे रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें