फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज आ रहे हैं सूई गांव में, करेंगे विकास कार्यों का उद्घाटना

विज्ञापन
गांव सूई में ऑडिटोरियम का जायजा लेतीं समाजसेवी श्रीकृष्ण जिंदल की धर्मपत्नी कृष्णा जिंदल व पुत् - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी जिले में 14 साल छह माह बाद दूसरी बाद किसी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उत्सुकता बनी है। वहीं गांव सूई को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं ग्रामीणों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के लिए भी पलक पांवड़े बिछा दिए हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पहले रातोंरात विकास कार्य पूरे कराने में अधिकारी भी देर रात तक काम पर जुटे हुए थे। पिछले एक पखवाड़े से राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां चल रही हैं। हेलीकॉप्टर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन दोपहर 12 बजे होगा। राष्ट्रपति हेलीपैड से झील स्थल पर जाएंगे। यहां से सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके उपरांत राष्ट्रपति सभागार परिसर में ही योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत स्कूल और वापस झील स्थल पर ही लंच भी करेंगे। वे इन सभी कार्यक्रमों में दोपहर बाद करीब सवा दो बजे तक रुकेंगे।
विज्ञापन

गांव सूई में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमने से पहले ही अन्य पड़ोसी जिलों से भी भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गया। मंगलवार को समारोह स्थल व आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने भी मोर्चाबंदी कर दी। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को भी विशेष जगहों पर तैनात किया गया है। गांव के मुख्य रास्तों को भी राष्ट्रपति के स्वागत में सजाया गया है। इसी के साथ गांव सूई के रास्ते पर भी ट्रैफिक पुलिस रास्ते को साफ करा रही है। अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को भी क्रेन की मदद से हटाया गया। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की भी कार्यक्रम को लेकर विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। वहीं बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी व अधिकारी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में परमिशन लेने वाली मीडिया ही कार्यक्रम की नजदीक से कवरेज कर पाएगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं, जबकि 14 साल पहले 2007 भिवानी के कलिंगा गांव में आए तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यक्रम में कड़े सुरक्षा प्रबंध तो थे, मगर उनके नजदीक जाने से किसी को नहीं रोका गया था, क्योंकि खुद राष्ट्रपति लोगों से गले मिल रहे थे। सुरक्षा एजेंसी के जवानों को भी उनके आसपास रहने के लिए कभी इधर तो कभी उधर दौड़ना पड़ रहा था। मगर इस बार हालत काफी बदल गए हैं। राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पूरे दल-बल के साथ मौजूद रहेंगे। वीवीआईपी की मौजूदगी से सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा भी कई स्तर पर की गई है। कार्यक्रम को लेकर करीब 1700 पुलिस कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।
जिंदल परिवार ने भी लिया तैयारियों का जायजा
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिंदल परिवार के सदस्यों ने भी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के लिए ऑडिटोरियम में पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। समारोह में जिंदल परिवार राष्ट्रपति के आवभगत और उनके आगमन की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को ही भिवानी पहुंचे मुख्यमंत्री
गांव सूई में बुधवार को प्रस्तावित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार शाम पांच बजे ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल भिवानी के रेस्ट हाउस में पहुंच गए। मुख्यमंत्री के रेस्ट हाउस पहुंचने से पहले ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई थी। रेस्ट हाउस में केवल चुनिंदा लोगों को ही मुख्यमंत्री से मिलने दिया गया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक घनश्याम सर्राफ के साथ गोपनीय रूप से वाहन में बैठकर शहर का दौरा किया।
वहीं मुख्यमंत्री बुधवार को यहीं से कार्यक्रम स्थल पर सुबह पहुंचेंगे। सीएम के भिवानी पहुंचने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी मंत्रणा की और कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

गांव सूई में सजाए गए मुख्य रास्ते। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें