फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल को 720 बेड का करने की तैयारी, मेडिकल कॉलेज की प्रभारी निदेशक ने किया निरीक्षण

Fri, 01 Mar 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में 720 बेड लगाने की तैयारी है। इसके साथ ही इसमें राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के तय सभी मापदंड पूरा कराने पर भी काम शुरू हो गया है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की प्रभारी निदेशक डॉ. गीता ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य और पीएमओ डॉ. एडमिन ने मेडिकल कॉलेज की प्रभारी निदेशक डॉ. गीता को यहां की स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों की उपलब्धता बताई। डॉ. गीता ने नागरिक अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर कुछ जरूरी बदलाव करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय निर्माण का काम अंतिम चरण में है। मेडिकल कॉलेज में नए सत्र से एमबीबीएस की सौ सीटों पर भी दाखिले होंगे। मेडिकल कॉलेज में 720 बेड की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। इनमें से 300 बेड नागरिक अस्पताल और 420 बेड नए भवन में लगेंगे। प्रथम चरण में सर्जन, ऑर्थो सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू होगी। एनएमसी के मानकों के हिसाब से सर्जन के वार्ड में 78 बेड होने चाहिए।
सर्जरी के वार्ड में भी 78 बेड लगेंगे। नेत्र रोग के वार्ड में 10 बेड के अलावा स्त्री रोग के वार्ड में 55 बेड अनिवार्य हैं। अन्य वार्डों के लिए भी बेड के मानक तय हैं। डॉ. गीता ने इन वार्डों में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन



तीन खंडों में बन रहा भिवानी में मेडिकल कॉलेज
भिवानी में मेडिकल कॉलेज तीन खंडों में तैयार हो रहा है। इनमें से सभी खंडों का काम अंतिम चरण में है। इस कार्य को मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाना है। ताकि इसी अप्रैल में इसकी शुरुआत की जा सके। मेडिकल कॉलेज में सीनियर और जूनियर चिकित्सकों के लिए भी आवास बन रहे हैं जबकि नर्सों के लिए भी यहां फ्लैट तैयार किए गए हैं। पुनर्वास केंद्र की जगह बन रहे मेडिकल कॉलेज में आवास बनेंगे जबकि एसपी आवास के सामने बन रहे मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं का संचालन होगा। 720 बेड के मेडिकल कॉलेज का काम 535 करोड़ रुपये में पूरा कराया जाएगा।

भिवानी मेडिकल कॉलेज की प्रभारी निदेशक डॉ. गीता ने वार्डों का निरीक्षण किया है। मेडिकल कॉलेज का काम पूरा होते ही इसकी शुरुआत होने से पहले एनएमसी की टीम भी निरीक्षण कर यहां के मानकों की जांच करेगी। इससे पहले ही जरूरी बदलाव किए जाने हैं। उन्होंने इसके निर्देश दिए हैं। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें