फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board Exam: नूंह में 12वीं कक्षा के उर्दू का पेपर हुआ लीक, छात्र सहित पांच पर केस दर्ज

Fri, 01 Mar 2024 05:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा शिक्षा बोर्ड परीक्षा के पेपर चल रहे हैं। इस कड़ी में नूंह में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के उर्दू का पेपर लीक हो गया। बोर्ड अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर, सेंटर सुपरिडेंट, परीक्षा सुपरवाइजर के साथ आरोपी छात्र और फोटो खिंचने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
HBSE Gate - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह जिला के टपकान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बी-11 में बनाए गए परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के उर्दू का पेपर लीक हो गया। पेपर सोशल मीडिया पर आउट होने की सूचना मिलने के 15 मिनट में ही स्क्वायर्ड फ्लाइंग टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थी को दबोच लिया। वहीं, पेपर का फोटो खिंचने वाले को भी काबू किया।

विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर, सेंटर सुपरिडेंट, परीक्षा सुपरवाइजर के साथ आरोपी छात्र और फोटो खिंचने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, उस केंद्र में हुई उर्दू की परीक्षा को भी बोर्ड ने रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें