फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च घर में हुई प्रार्थना सभा, कैंडल जला किया ईसा मसीह को याद

विज्ञापन
चर्चघर में कैंडल जलाती महिलाएं। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। क्रिसमस डे पर शनिवार को नया बाजार के मुख्य चर्च घर में सुबह प्रार्थना सभा हुई और भगवान ईसा मसीह को याद किया। इस मौके पर बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, वहीं चर्च के गेट पर महिलाओं ने भी कैंडल जलाए।
विज्ञापन

चर्च घर के पादरी प्रकाश मसीह ने कहा कि हम सभी को मानवता के लिए हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए और दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। भगवान ईसा मसीह भी हमें इसी बात का संदेश देते हैं कि हमारा जीवन दूसरों के काम आना चाहिए। माहौल बदलता है, मगर हमारे अंदर की भावनाएं और मानवता नहीं बदलनी चाहिए। क्रिसमस डे पर चर्च घर के अंदर विशेष तौर पर सजाया गया क्रिसमस ट्री भी आकर्षण का केंद्र बना। पादरी प्रकाश मसीह ने सांता क्लॉज के रूप में उपहार देने वाले बच्चों का भी मनोबल बढ़ाया और सभी के घर खुशियों की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें