फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को सुशासन देना सरकार का लक्ष्य : धानक

विज्ञापन
सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सत्यवान को सराहनीय कार्य के लि? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि सुशासन दिवस का मुख्य उद्देश्य एक पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन मुहैया कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का आभास भी कराता है। वे शनिवार को स्थानीय पंचायत भवन में सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के निष्ठावान व कर्मठ अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत गांव गोबिंदपुरा के पात्र लोगों को लाल डोरा के तहत आने वाली जमीन का मालिका हक के रूप में स्वामित्व अधिकार पत्र भी भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनका राज्य मंत्री ने अवलोकन भी किया।
राज्य मंत्री ने कहा कि आज भारत के दो महान रत्न मदन मोहन मालवीय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वाजपेयी के सम्मान में 25 दिसंबर 2014 से सुशासन दिवस रूप में स्थापना की गई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेष यादव, एसडीएम संदीप कुमार अग्रवाल, नगराधीश हरबीर सिंह, सीईओ जिला परिषद कुशल कटारिया, जीएम रोडवेज मनोज कुमार दलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़ व जेजेपी जिलाध्यक्ष विजय गोठड़ा, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, डीआईओ पंकज बजाज, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्ण लाल, एसई जनस्वास्थ्य विभाग जसवंत सिंह, एसई बिजली निगम राजकुमार, भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान व बृजपाल सिंह, राजेश सांकरोड़िया, स्वास्थ्य विभाग से जगदीश जांगड़ा, जलसंरक्षण के जिला सलाहकार अशोक भाटी व सीडीपीओ राज मक्कड़ सहित सभी विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निष्ठावान अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित
प्रदेश सरकार की योजनानुसार अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिए सुशासन दिवस कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री अनूप धानक ने जिले के निष्ठावान और कर्मठ अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में जिला सांख्यकीय अधिकारी शिवतेज सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार व उप सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, जिला मत्स्य अधिकारी सिकंदर सांगवान, राजपाल बीईओ, एसडीओ पशुपालन डॉ. प्रदीप कुमार, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंगल, दलीप कानूनगो, अमित कुमार, कुलदीप एएसआई, जतिन पटवारी, शशि प्रकाश, जयबीर सिंह, दिनेश, राजेश कुमार, बलजीत, शंकर सिंह, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, सुमन शर्मा, राकेश्वर दयाल, सुनील कुमार वीएलडीए, जेल विभाग से अनिल कुमार व रविंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग से दीपक व अक्षय कुमार, सीटीएम ऑफिस से कैलाश, डीआईपीआरओ कार्यालय से सीओवीटी शकुंतला व सुशीला देवी, समाज कल्याण विभाग से इंन्वेस्टीगेटर सत्यवान, चुनाव कार्यालय से पवन शर्मा, मत्स्य अधिकारी सुरेंद्र ठकराल, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से रामेहर व प्रवीण कुमार, डीडीपीओ ऑफिस से कर्मबीर सिंह, एबीआरसी रीचा, फोरमैन संदीप सिंह, डीआईटीएस से दीपक शर्मा व प्रोग्राम नीरज रोहिल्ला, एसडीएम ऑफिस तोशाम से मुकेश कुमार, शिक्षा विभाग से प्रवक्ता विभा यादव, दीपमाला, शैलेश कुमार, परमेश्वर शर्मा, महेश कुमार, राजीव कुमार, महेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेंद्रा सिंह, नैंसी कुमारी एबीआरसी, बीईओ ऑफिस बवानीखेड़ा से विनय कुमार, बीआरसी सोनिया शर्मा, एसडीएम ऑफिस भिवानी से सचिन कुमार, एडीसी ऑफिस से राहुल स्टैनो, पब्लिक हेल्थ से कपिल देव, महेंद्र सिंह जेई, विजय सिंहमार व मनोज कुमार आदि शामिल रहे। इनके अलावा आबकारी एवं कराधान विभाग, माईन्स एवं ज्यूलॉजी विभाग, रोजगार विभाग, पोलूशन कंट्रोल बोर्ड, उद्योग एवं वाणिज्य विभागों को प्रशंसा पत्र दिए गए।
गांव गोबिंदपुरा के 14 लोगों को भेंट किए स्वामित्व अधिकार पत्र
सुशासन कार्यक्रम के दौरान श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री ने स्वामित्व योजना के तहत गांव गोबिंदपुरा 14 लोगों को स्वामित्व अधिकार पत्र भेंट किए। उन्होंने लीलावती, मैनपाल सिंह, गुमान सिंह, मन्ना देवी, सत्यवान, जगबीर सिंह, फूला देवी, बिजेंद्र सिंह, राजकंवर, बिन्नू देवी, रिंकू देवी, बाल सिंह को स्वामित्व अधिकार पत्र भेंट किए। जिले में 307 गांवों में ड्रोन से 236 को फाइनल मैप मिल चुका है, जिनके आधार 71 हजार 49 स्वामित्व अधिकार बनाए जाएंगे। इनमें 20 हजार 513 वितरित किए जा चुके हैं, शेष की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें