फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: सीबीएलयू में पीजी के पांच कोर्स में आवेदन के लिए दोबारा खोला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्नातकोत्तर के पांच कोर्स में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को सीबीएलयू ने फिर एक मौका दिया है। विद्यार्थी तय समय पर विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसमें ध्यान रहे कि आवेदन में कोई त्रुटि न हो, क्योंकि फॉर्म को दोबारा एडिट करने का फिलहाल कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया है। ऐसे में विद्यार्थियों को समय पर ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला के लिए अपनी किस्मत आजमानी होगी।
विज्ञापन

सीबीएलयू प्रशासन ने एमजेएमसी, एमएसडब्ल्यू सहित पांच वर्षीय इंटीग्रेटीड एमएससी फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित में आवेदन के लिए दोबारा से पोर्टल खोला है। विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन के साथ ही दाखिले का पूरा शेड्यूल जारी किया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर जाकर 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 नवंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का मेरिट सूची में नाम आ गया है वे 13 नवंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। इस संबंध में विद्यार्थियों को कोई संशय है तो वे सीबीएलयू की वेबसाइट या फिर संबंधित विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
वर्जन:
विश्वविद्यालय में कुछ कोर्सों में दाखिला के लिए दोबारा से पोर्टल खाला गया है। इस संबंध में सभी विभागों को सूचित कर दिया है। विद्यार्थी भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। इस कोर्स पर आवेदन के लिए 10 नवंबर अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऋषि शर्मा, जनसंपर्क एवं मीडिया प्रभारी, सीबीएलयू भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें