भिवानी। बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला आदर्श महिला महाविद्यालय महाविद्यालय में 14 व 15 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी बवानीखेड़ा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी हर्षित कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि आम चुनाव की तैयारी के लिए तैनात चुनाव से संबंधित सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को जरूरी प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी नरेश नरवाल की अध्यक्षता में 14 और 15 मई को विभिन्न शिफ्ट में सभी पीठासीन अधिकारी, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इन सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वह निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर चुनाव से संबंधित अपना प्रशिक्षण जरूर ले ताकि मतदान वाले दिन सभी कार्य को आसानी से किया जा सके। इस दाैरान मतदान से पहले, मतदान के दाैरान और उसके बाद बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण सभी कर्मचारियों के लिए जरूरी है। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को मतदान के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी कार्मिकों से तय समय पर प्रशिक्षण शिविर में पहुंचने के लिए कहा गया है। आयोजन की तैयारी कर ली गई है।