फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार के संदेह में तीन स्पा सेंटर पर छापे, 10 लोगों से की पूछताछ

विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस थाना। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शहर के अंदर चल रहे स्पा सेंटरों पर शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने छापे मारे। पुलिस दस्ते में महिला पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थीं। टीम ने शहर के क्राउन प्लाजा क्षेत्र के आसपास तीन स्पा सेंटरों पर दस्तावेज खंगाले और वहां की व्यवस्थाएं भी जांची। इस दौरान करीब दस महिला व पुरुषों को भी थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ की। सिविल थाना लाइन पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार की आशंका के चलते कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार दोपहर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित क्राउन प्लाजा की दुकानों में चल रहे स्पा सेंटरों पर दस्तक दी। एसएचओ हरिओम की टीम ने स्पा सेंटरों के अंदर यहां आने वाले लोगों का रिकॉर्ड जांचा और सीसीटीवी कैमरे की अनिवार्यता के मानक भी देखे। स्पा सेंटर चलाने के संबंधित मान्यता को लेकर भी पुलिस ने संचालकों से पूछताछ की। इस दौरान मसाज पार्लरों में महिला व पुरुष भी मिले, जिन्हें शक के आधार पर सिविल लाइन पुलिस की टीम सिविल लाइन थाना लेकर पहुंची। वहां पर उनसे पूछताछ की गई, लेकिन पूछताछ के दौरान उनमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई, जिसके बाद उन्हें वापस भेज दिया।
बता दें कि क्राउन प्लाजा की दुकानों में कई ब्यूटी पार्लर और मसाज पार्लर चल रहे हैं। मसाज पार्लर चलाने के लिए संबंधित अथॉरिटी से सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य किया हुआ है। पुलिस ने उन मानकों की जांच व मसाज पार्लर संचालकों के पास मान्यता संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की। ब्यूटी पार्लर और मसाज पार्लर की आड़ में अधिकतर शहरों के अंदर देह व्यापार भी चल रहा है। इसी की आशंका के चलते सिविल लाइन पुलिस थाने की टीम ने मसाज पार्लरों की व्यवस्थाएं जांचीं।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में हो चुका है देह व्यापार का भंडाफोड़
शहर के अंदर रोहतक गेट क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में कुछ दिन पहले ही देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ था। सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ हरिओम की टीम ने ही वहां पर फर्जी ग्राहक भेजकर देह व्यापार करने वाले एक एजेंट और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था।
शहर में चल रहे कई संदिग्ध ठिकाने
शहर के अंदर कई ऐसे संदिग्ध ठिकाने हैं, जहां अनैतिक धंधा भी धड़ल्ले से चल रहा है। इनमें स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी घंटे के हिसाब से जगह मुहैया कराई जा रही है। जिससे युवा पीढ़ी पर भी ऐसे लोगों की मानसिकता का बुरा असर पड़ रहा है। अधिकतर ठिकाने, हांसी गेट के आसपास, सनसिटी मॉल, हुडा कॉप्लेक्स कोऑपरेटिव बैंक के सामने, नया बस स्टैंड, अग्रसैेन चौक क्षेत्र में चल रहे हैं। जिनके अंदर आने जाने वालों का भी कोई रिकॉर्ड नहीं है।
रुटीन जांच की गई
सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में स्पा सेंटरों की रुटीन जांच की गई थी। इस दौरान कुछ लोगों से भी पूछताछ की गई और उनकी आईडी जांची गई। स्पा सेंटर संचालकों को सख्त हिदायतें दी गई हैं कि वे अपने रिकॉर्ड को अपडेट रखें और मसाज करने वाले भी अपना लाइसेंस अनिवार्य रूप से रखें। इस दौरान कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।
विज्ञापन

-हरिओम, एसएचओ, सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें