फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन दौड़ेगी बीकानेर-हरिद्वार के बीच ट्रेन

विज्ञापन
भिवानी रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने के साथ ही रेलवे ने भी ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया तेज कर दी है। बीकानेर-हरिद्वार के बीच दौड़ने वाली ट्रेन को भी सप्ताह में तीन दिन चलाने को हरी झंडी मिल चुकी है। यह ट्रेन भिवानी से सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर गंतव्य की ओर जाती है और उसी दिन रात 12:30 बजे वापस भिवानी आती है।
विज्ञापन

रेलवे बीकानेर-हरिद्वार के बीच दौड़ने वाली 04717/04718 एक्सप्रेस गाड़ी 10 अगस्त से सप्ताह में तीन दिन पुन: आवागमन शुरू कर देगी। फिलहाल यह एक्सप्रेस गाड़ी कोरोना के चलते सप्ताह में एक दिन ही आवागमन कर रही थी। गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते इस गाड़ी को बंद कर दिया था। इसके बाद जब उन्हें चलाया गया तो यह सप्ताह में केवल एक दिन ही चलती थी। अब रेलवे ने बीकानेर-हरिद्वार के बीच सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी कार्यक्रम के अनुसार मंगल, गुरु व शनिवार को बीकानेर से हरिद्वार जाती थी, जबकि बुध, शुक्रवार और रविवार को हरिद्वार से बीकानेर को जाती थी। इस गाड़ी के फेरे बढ़ने से हरिद्वार को जाने वाले यात्रियों को खासी सुविधा मिलेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बीकानेर से चलकर सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, गोहाना, पानीपत, अंबाला से हरिद्वार तक जाने वाली ट्रेन भिवानी जंक्शन से सुबह पांच:20 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन भिवानी जंक्शन पर राम 12:30 बजे पहुंचेगी।
छोटी काशी के लोगों को मिलेगा फायदा
दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने बताया कि बीकानेर-हरिद्वार के बीच दौड़ने वाली ट्रेन का संचालन सप्ताह में सातों दिन किए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि भिवानी धार्मिक नगरी छोटी काशी के नाम से जानी जाती है। यहां से रोजाना ही तीन सौ लोग हरिद्वार के लिए आवागमन करते हैं। जिनको इस ट्रेन का सीधा फायदा होगा। हरिद्वार धार्मिक स्थल है, इसलिए भिवानी के लोगों का धार्मिक नगरी से सीधा जुड़ाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें