फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सामान्य अस्पताल में पहुंच रहे गर्मी से पीड़ित मरीज

Mon, 10 Jun 2024 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के अस्पताल में मरीजों का उपचार करते डॉ. यतिन गुप्ता। 
विज्ञापन
भिवानी। बढ़ती गर्मी के कारण हर रोज मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके कारण जिला नागरिक अस्पताल की सामान्य ओपीडी में हर रोज करीब 100 से 150 मरीजों में से 10 से 15 मरीज बुखार के देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को लू लगने के कारण पंद्रह दिनों के अंतराल में फिर से बुखार आ रहा है। गर्मी बढ़ने से उल्टी, दस्त, बुखार जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। हर रोज 100 से 150 की ओपीडी में ज्यादातर मरीज गर्मी से ही पीड़ित आ रहे हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्यादातर लोग को पसीने में ज्यादा ठंडा पानी पीने, तला हुआ खाने के कारण बीमारी का शिकार हो रहे हैं। हालांकि बुखार के मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल में अलग से कक्ष बनाया गया है। इसमें ज्यादा तेज बुखार वाले मरीजों को रखा गया है।
विज्ञापन


बचाव के उपाय

- दिन में बार-बार ठंडा पानी पीते रहना चाहिए।
- स्वच्छ खाना खाना चाहिए।
- धूप में ज्यादा बाहर नहीं घूमना चाहिए।
- भीषण गर्मी में तली हुई चीजें न खाएं।
- अगर धूप में कहीं बाहर जा रहे हैं तो पानी साथ लेकर जाएं।
- पानी को उबालकर ठंडा करके पीना चाहिए।

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 150 से 200 मरीजों में से ज्यादातर बुखार व उल्टी दस्त के मरीज आ रहे हैं। जिस भी मरीज को ज्यादा तेज बुखार है। उनको नागरिक अस्पताल में बनाए गए स्पेशल कक्ष में रखा जा रहा है। गर्मी से बचने के लिए दिन में बार-बार स्वच्छ पानी पीते रहे। धूप में ज्यादा देर तक बाहर न रहे। - डाॅ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें