फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ ने बीच में छोड़ी ओपीडी, मरीजों के हंगामा करने पर सिविल सर्जन ने किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल में महज दो घंटे मरीजों की जांच करने के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ ओपीडी से चले गए। इसको लेकर मरीजों ने जमकर हंगामा किया और कुछ मरीज शिकायत लेकर सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य के पास भी पहुंचे। इसके बाद सिविल सर्जन ने खुद मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर सिविल सर्जन ने मंगलवार सुबह सवा 12 बजे ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष में जाकर करीब 15 से 20 मरीजों का चेकअप भी किया। अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। इनमें से एक चिकित्सक डॉ. मनीष श्योरणा की तबीयत खराब होने के कारण वह छुट्टी पर चल रहे हैं। ऐसे में एक चिकित्सक डॉ. राकेश ड्यूटी पर आए और बिना बताए ही वापस चले गए। इस संबंध में सिविल सर्जन का कहना है कि बिना जानकारी चले जाने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सफाई न होने पर कर्मचारियों पर लगाई फटकार
सिविल सर्जन ने ओपीडी में चिकित्सकों और स्टाफ से सभी व्यवस्थाओं का फीडबैक लेकर हर ओपीडी कक्ष और शौचालय का जायजा लिया। शौचालय के बाहर कर्मचारी तैनात न होने पर उन्हें फटकार भी लगाई। साथ ही एक शौचालय पर ताला लगाया हुआ था, जिसको लेकर कर्मचारी ने स्पष्टीकरण दिया कि यह सिर्फ स्टाफ के लिए है तो सिविल सर्जन ने कहा कि हमारे लिए पब्लिक पहले है तो पब्लिक की सुविधा को ध्यान में रख तीनों शौचालयों को खोला जाए।
विज्ञापन

विभागीय कार्रवाई की जाएगी
नागरिक अस्पताल की ओपीडी से अचानक ही हड्डी रोग विशेषज्ञ बिना बताए ड्यूटी छोड़कर चले गए। सूचना मिलने पर ओपीडी में जाकर मरीजों की समस्याएं सुनीं और हड्डी रोग के मरीजों का चेकअप भी किया है। इस संबंध में चिकित्सक और पीएमओ से बात की जाएगी। साथ ही चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, ताकि दोबारा से कोई ऐसी लापरवाही न करे।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें