शहर की अग्रसेन मार्केट। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। नया बाजार स्थित मार्केट का नामकरण शनिवार को महाराजा अग्रसेन मार्केट के नाम से किया। इस मौके स्थानीय दुकानदारों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन के नाम से मार्केट का नामकरण गर्व की बात है।
सिंगल सैनेटरी स्टोर के संचालक मुकेश सिंघल व विद्या सैनेटरी से अखिल मित्तल ने कहा कि काफी वर्षों से ये मार्केट बिना किसी नाम के चल रही थी, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों व ग्राहकों को पहचान न होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके मद्देनजर सभी दुकानदारों ने आपसी मंत्रणा कर महाराजा अग्रसेन के नाम से इस मार्केट को पहचान देने का निर्णय लिया। इस निर्णय का सभी दुकानदारों व आसपास के क्षेत्र के समस्त लोगों ने स्वागत किया है। इस अवसर पर गजानंद अग्रवाल, नरेश गुप्ता, मामनचंद गुप्ता, मनीराम बंसल, यश अग्रवाल, शिवम सिंघल, ऋषभ सिंघल, प्रथम मित्तल, अनुज मित्तल, गोबिंद राम, अनूप कुमार, सोनू गर्ग, ऋषभ गर्ग, इंशाक गोयल, सचिन सिंघल, अंकुर जैन उपस्थित रहे।