फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब 38 साल बाद भिवानी सब्जी मंडी का दो करोड़ के बजट से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
सब्जी मंडी, ​भिवानी।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के रिहायशी इलाका से घिरी रोहतक रोड की सब्जी मंडी का 38 साल बाद कायाकल्प होगा। इसके लिए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड तकनीकी विंग के अधिकारियों ने करीब दो करोड़ से नए सिरे से मसौदा तैयार किया है।
विज्ञापन

दरअसल, दो बार पहले भी सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार कार्य का एस्टीमेट तैयार हुआ मगर हर बार मुख्यालय से ऑब्जेक्शन लगने के बाद वह ठंडे बस्ते में पड़ गया। मगर अब करीब दो करोड़ से सब्जी मंडी में व्यापक स्तर पर सुधार के कार्य कराए जाएंगे। इसका नए सिरे से एस्टीमेट तैयार कर अधिकारियों ने मुख्यालय भेजा है। मंडी में बरसाती पानी की निकासी की भी व्यवस्था कराए जाएगी। इसके लिए अलग से डाली जाएगी। इससे कई दशकों से झेल रहे बरसाती जलभराव से भी निजात मिल जाएगी।

भिवानी के रोहतक रोड की सब्जी मंडी 1985 में विकसित हुई थी। पहले सब्जी मंडी का रखरखाव नगर सुधार मंडल के तहत किया जाता था। इसके बाद इसकी जिम्मेदारी हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड को सौंपी गई। सब्जी मंडी की हालत सुधार के लिए पहले अधिकारियों ने करीब 64 लाख रुपये का मसौदा तैयार किया था, जिसे मुख्यालय भेजे जाने पर उसे ऑब्जेक्शन लगाकर वापस भेज दिया। फिर अधिकारियों ने सब्जी मंडी के मसौदे पर काम किया और करीब सवा करोड़ की अनुमानित लागत से जीर्णोद्धार कार्य का खाका तैयार किया। इसे भी मुख्यालय ने नकारते हुए ऑब्जेक्शन लगाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद अब तीसरी बार करीब दो करोड़ का मसौदा नए सिरे से तैयार किया गया है। इसमें सब्जी मंडी में कई मानकों को ध्यान में रखते हुए इसका व्यापक स्तर पर सुधार कराया जाएगा। हाल ही में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे को ऊंचा उठाकर आरसीसी पैटर्न पर सड़क तैयार की गई है। इसके बाद सब्जी मंडी मुख्य सड़क से करीब दो से ढाई फुट नीची पड़ गई है। मंडी में रिहायशी कॉलोनी विकास नगर, एमसी कॉलोनी के अलावा औद्योगिक सेक्टर का पानी भी बारिश के दौरान एकत्रित हो जाता है। इससे अब निजात दिलाने के लिए न केवल मंडी की सड़कें ऊंची उठाई जाएंगी बल्कि प्लेटफार्म भी विकसित किया जाएगा। इस पर बैठकर सब्जी विक्रेता अपना कारोबार कर पाएंगे। बारिश के पानी की निकासी के लिए भी मंडी का अब खुद का ड्रेनेज सिस्टम तैयार होगा। वहीं चहारदीवारी का भी काम होगा।


सब्जी मंडी शहर से बाहर जाने की योजना हो चुकी है खारिज
शहर की घनी आबादी के बीच आ चुकी सब्जी मंडी को शहर से बाहर ले जाने की भी योजना बनी थी। मगर कई सालों की जद्दोजहद के बाद अब इसे खारिज किया जा चुका है। इसे रोहतक रोड निनान गांव के पास औद्योगिक नगर में शिफ्ट किया जाना था, मगर औद्योगिक नगर की 36 एकड़ भूमि में सब्जी मंडी के मसौदे को कई तकनीकी कारणों की वजह से खारिज कर दिया गया। इसके बाद इस मंडी को कहीं और शिफ्ट किए जाने का कोई विकल्प विभाग के पास नहीं बचा। अब ये मंडी यहीं पर 38 साल बाद फिर से विकसित की जाएगी। इसका मसौदा करीब तैयार हो चुका है।
-
रोहतक रोड की सब्जी मंडी में सड़कें और प्लेटफार्म को विकसित करने के लिए करीब दो करोड़ का मसौदा तैयार किया है। इसे जल्द ही मुख्यालय मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। पहले भी दो बार एस्टीमेट को रिवाइज किया जा चुका है। लेकिन इस बार नए सिरे से इसका ब्ल्यूप्रिंट तैयार किया गया है। इसमें मंडी के अंदर की सड़कों को तैयार किए जाने के साथ-साथ एक प्लेटफार्म भी तैयार होगा। इसके अलावा मंडी के अंदर के हिस्से में ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित किया जाएगा। जिससे की मंडी को बरसाती पानी से हमेशा के लिए निजात मिल सके।
विज्ञापन

-विकास गुप्ता, एसडीओ, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें