फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की हुंकार के सामने नहीं चलता किसी का अहंकार : किरण चौधरी

विज्ञापन
कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी का स्वागत करते बुजुर्ग महिला। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तोशाम। किसान देश का गौरव हैं। किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चल सकता। उक्त कथन पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहे। वे रविवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सभाओं में उपस्थित हुई। उन्होंने चैनपुरा, आसलवास दुबिया, लहलहाना, भाखरा, हरिपुर, गोलपुरा, नंगला, पत्थरवाली, खैरपुरा, ढ़ाणी ब्राह्मण, आजाद नगर, भानगढ़, लोहानी आदि गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेती व किसानों को बचाने और अपनी मेहनत का फल मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है। केंद्र सरकार द्वारा जबरन लागू किए जा रहे तीन कृषि कानून देश के किसानों व गरीबों को तबाह कर देंगे। ये कानून चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाए जा रहे हैं।
बेरोजगारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज समूचे प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। हर माह राज्य की बेरोजगारी दर बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लाया गया भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के लिए घातक साबित होगा। इस अवसर पर शीशराम चेयरमैन, कृष्ण लेघां, सत्यनारायण शर्मा, जयपाल चेयरमैन, अनिल इंदीवाली, कुलदीप मनसरवास, सुनील शास्त्री, रामेहर गोलागढ़, जयकरण ढाका, सुरेंद्र नंगला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें