फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से नेपाली मूल के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। डाडम क्रशर जोन में एक नेपाली मूल के करीब 20 वर्षीय युवक की शुक्रवार को डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक दादरवाल स्टोन क्रशर पर रसोइये का काम करता था। क्रशर के मुंशी की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव स्याहड़वा निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दादरवाल स्टोन क्रशर पर मुंशी का काम करता है। नेपाल मूल के डोटी जिले के बनलेक निवासी 20 वर्षीय बिमल उर्फ बलापर बहादुर रसोइये का काम करता था। वह होली के दिन क्रशर के लिए सामान लाने गया हुआ था। सामान लेकर जब वह वापस आ रहा था तो डाडम जोन के पास एक डंपर की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने क्रशर के मुंशी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें