फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एकल नृत्य में नीतू प्रथम और मुस्कान ने पाया द्वितीय स्थान

Sat, 28 Sep 2024 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विजेता छात्राओं को सम्मानि
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रवीन के दिशा-निर्देशन में सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. नीना कुमारी द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. जगबीर मलिक ने शिरकत की। विजेता छात्राओं में एकल नृत्य में नीतू स्नातक तृतीय वर्ष से प्रथम, मुस्कान द्वितीय एवं पारुल एवं कोमल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं सामूहिक नृत्य में मुस्कान एवं सुमन स्नातक द्वितीय वर्ष से प्रथम, नीतू एवं राखी स्नातक तृतीय वर्ष से द्वितीय एवं रीना और रजनी बीकॉम तृतीय वर्ष से तृतीय स्थान पर रहीं। गान विद्या में ललिता स्नातक प्रथम वर्ष से प्रथम, मुस्कान बीएससी द्वितीय वर्ष से द्वितीय एवं सुमन स्नातक तृतीय वर्ष से तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान मंच संचालन सोनम के द्वारा किया गया। सामूहिक एवं एकल नृत्य में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हरियाणवी गानों पर छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।
दूसरे दिन के कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका निशा, सुरेंद्र सिंह, मीनू, सुमन, अमित कुमार के द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को डॉ. जगबीर मलिक तथा प्राचार्य प्रवीन कुमार के द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमित खिरबत, मिथलेश, सोनिका, दीपा, राकेश, मनोज, मीनू, शीला, कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें