फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, अपराधियों से डरकर पलायन कर रहे व्यापारी : दीपेंद्र हुड्डा

Sat, 28 Sep 2024 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। बढ़ते अपराध व अपराधियों से डरकर व्यापारी, कारोबारी पलायन करने के लिए मजबूर हो गए। यह बात रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को कही। वे तोशाम के गांव पटौदी कलां में कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि 2014 के बाद गत 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने हरियाणा को विकास और खुशहाली की पटरी से उतारकर बेरोजगारी, अपराध, नशाखोरी, भ्रष्टाचार, महंगाई में नंबर एक बना दिया। उन्होंने भरोसा दिया कि अब प्रदेश में भाजपा सरकार मात्र 9 दिन की बची है। कांग्रेस सरकार आने पर 2005 की तर्ज पर हरियाणा को अपराध मुक्त बनायेंगे। हरियाणा का विकास चौधरी बंसीलाल के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कराया। हरियाणा की पहचान विकास के प्रतीक के रूप में बनी। इस दौरान लोगों की मांग पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार आने पर तोशाम के गांवों में नहरी पानी, पीने के पानी की कमी की समस्या को दूर कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें