फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य के नाम पर लगेगी मुहर, बैठक 19 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य का चुनाव मंगलवार को सुबह 11 बजे होगा। बैठक का आमंत्रण शहर के सभी पार्षदों को दिया गया है। नगर परिषद में पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुनने के लिए दो पार्षदों के नामों की चर्चाएं भी गर्म हो गई हैं।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में भी पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुनावी बैठक में माहौल काफी गर्म रहेगा। कांग्रेस समर्थित पार्षद अंकुर कौशिक व विपक्ष के पार्षद कर्मबीर को सदस्य चुनने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन दोनों के अलावा कोई तीसरा इस लाइन में नहीं है। इसमें भी एक पार्षद का ही पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।
दरअसल, पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुनाव की बैठक के एजेंडे को नगर परिषद पिछले कई दिनों से टालती आ रही थी। लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर परिषद ने ये बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे तय दी है। बैठक में सभी 31 वार्डों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन के अलावा सभी वार्डों के पार्षद वोटिंग कर सकते हैं या फिर सहमति से चुनाव करा सकते हैं। नगर परिषद में फिलहाल पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य नहीं होने से कोई भी विकास का नया काम नहीं हो पा रहा है जबकि पहले किए गए विकास कार्यों के करीब ढाई से पौने तीन करोड़ के भुगतान भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षदों के बीच इस चुनाव को लेकर दो धड़े बने हैं,जिनमें एक पक्ष और दूसरा विपक्ष का है। हालांकि नगर परिषद में भले ही सत्ता पक्ष के समर्थकों के हाथों में कमान रही हैं, मगर पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य विपक्ष का ही होगा। ऐसा होना भी जरूरी है, क्योंकि नगर परिषद के कार्याें में संतुलन बना रहेगा और चाहकर भी कोई मनमर्जी से काम नहीं कर सकेगा।

नगर परिषद में मंगलवार सुबह 11 बजे पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुनाव को लेकर बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में सभी पार्षद पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य का चुनाव कराएंगे। इसके अलावा सभी वार्ड पार्षदों से भी अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों के एजेंडे लिए जाएंगे ताकि उन्हें अधिकारिक मंजूरी दिलाकर उन पर बजट जारी करा विकास कार्य कराया जा सके।
- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
-
नगर परिषद के पार्षद आपसी सहमति या फिर वोटिंग के जरिए पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य का चुनाव कराएंगे। हाउस सदन की इस बैठक में इस सदस्य के चुनाव होने के बाद ही शहर के अंदर सभी वार्डों में विकास कार्य सुचारु हो पाएंगे। वहीं शहर के अन्य विकास कार्यों पर भी समय पर भुगतान संभव हो पाएगा।
विज्ञापन


- सतेंद्र मोर उप प्रधान, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें