फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बुनियाद योजना के पंजीकरण में अंबाला टॉप तो झज्जर रहा फिसड्डी

Mon, 30 Jan 2023 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। बुनियाद योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क मेडिकल और इंजीनियरिंग के लिए कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी लगातार पंजीकरण में जुटे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है। प्रदेशभर में अब तक 62366 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इनमें अंबाला जिले 5292 आवेदनों से साथ टॉप रहा, जबकि झज्जर में महज 1394 आवेदन हुए, जोकि प्रदेश में फिसड्डी रहा है। भिवानी जिले 3076 आवेदनों के साथ सातवें स्थान पर रहा है। हालांकि मंगलवार को भी आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। विद्यार्थी आवेदन के लिए कॉमन सर्विस सेंटरों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बुनियाद योजना के लिए विद्यार्थियों की रूचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने इस साल अथक प्रयास किए हैं। विभाग की ओर से जनवरी के पहले और दूसरी सप्ताह में अभिभावकों, विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ की मीटिंग भी ली गई। इसमें उन्हें मिशन बुनियाद के फायदे भी गिनवाए ताकि वे इसमें बढ़चढ़कर भाग ले सकें। सरकार इस साल प्रत्येक खंड में एक-एक स्कूल में कोचिंग सेंटर बनाने की व्यवस्था में जुटी है। हालांकि इसमें विद्यार्थियों के चयन के बाद ही सेंटरों की सूची जारी की जाएगी। मिशन बुनियाद के लिए आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं। जिन्हें नौवीं कक्षा में दाखिला के बाद 10वीं कक्षा तक निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। बुनियाद लेवल 1 की परीक्षा सात फरवरी को होगी। इसका परिणाम 14 फरवरी को जारी होगा। लेवल 2 की परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी और 27 फरवरी को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। लेवल 3 में मोटिवेशनल सेमिनार और मूल्यांकन होगा जो एक मार्च से 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद 16 से 22 अप्रैल तक चयनित छात्रों के दाखिले होंगे और 24 अप्रैल से कक्षाएं शुरू होंगी। इसी तरह दूसरे फेज में 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए फरवरी के तीसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें टॉप 400 छात्रों को ऑफलाइन और वेटिंग के 200 छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
जिले के अनुसार पंजीकरण के आंकड़े
जिला पंजीकरण
अंबाला 5292
भिवानी 3076
चरखी दादरी 1618
फरीदाबाद 4398
फतेहाबाद 3708
गुरुग्राम 3814
हिसार 2980
झज्जर 1394
जींद 3040
कैथल 2737
करनाल 2704
कुरुक्षेत्र 2753
महेंद्रगढ़ 1929
नूहं 1643
पलवल 2001
पंचकूला 3280
पानीपत 2239
रेवाड़ी 2978
रोहतक 2614
सिरसा 4074
सोनीपत 2245
यमुनानगर 1849
बुनियाद योजना के तहत आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही परीक्षा दे सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है। विद्यार्थियों को निशुल्क मेडिकल व इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए यह बेहतर योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित इंदौरा, नोडल ऑफिसर, बुनियाद योजना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें