फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : पहले ही दिन वेबसाइट ठप, विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
महाराज नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय।संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नए सत्र में कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन आवेदन करने विद्यार्थी उमड़े तो वेबसाइट ठप होने से विद्यार्थी परेशान रहे। पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थी निजी दुकानों पर पहुंचे, जहां दिन भर विद्यार्थियों की भीड़ रही। इस संबंध में कंप्यूटर शॉप संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि सुबह से ही वेबसाइट का सर्वर डाउन रहा। इसकी वजह से फॉर्म भरने में काफी दिक्कतें आई।
विज्ञापन

सोमवार को दाखिले के लिए फॉर्म अप्लाई करने के लिए विद्यार्थी नजदीकी साइबर कैफे, कंप्यूटर शॉप, सीएससी पर पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र में भी काफी संख्या में विद्यार्थी शहर में आवेदन करने पहुंचे। सोमवार दोपहर तक वेबसाइट ठप ही रही। इसकी वजह से विद्यार्थी आवेदन के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान में भटकते नजर आए।
ये रहेगा एडमिशन का शेड्यूल
- 26 अगस्त तक आवेदन भर सकते हैं।
- 28 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
- दो सितंबर को पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
- दो से छह सितंबर तक पहली लिस्ट के विद्यार्थी फीस जमा कर सकेंगे। यदि लेट हुए तो मेरिट लिस्ट से बाहर हो जाएंगे।
- आठ सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
- आठ से 11 सितंबर को फीम जमा करवानी होगी।
- अगर सीटें खाली रहती हैं तो 13 सितंबर को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा।
इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
- अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही विद्यार्थियों को वेटेज दी जाएगी। आवेदक को अधिकतम 10 प्रतिशत वेटेज मिल सकेगी।
- सामान्य श्रेणी के छात्र अब हरियाणा जनरल कोटा के भीतर ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) कोटे का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, उन्हें इसके लिए आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

- अंतिम चयन के बाद, प्रवेश शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। कॉलेज में जाकर सीधे प्रवेेश शुल्क का भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है।
- विद्यार्थियों द्वारा दी गई जानकारी किसी भी स्तर पर गलत मिली तो दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
- जहां तक संभव हो मोबाइल नंबर दो दें जिसपर व्हाट्सएप चलता हो, ताकि भविष्य में ऑनलाइन एजुकेशन में भी सुलभता हो सके।
- ई-एजुकेशन में ईमेल आईडी अति आवश्यक है, इसलिए छात्र अपनी खुद की ईमेल आईडी बनाएं व ईमेल आईडी और उसका पासवर्ड याद रखें।
- फॉर्म भरते समय तत्कालीन पोसपोर्ट साइज लगाएं।
- फार्म भरने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड याद रखें/नोट कर लें क्योंकि भविष्य में समय समय पर इसकी जरूरत रहती है।
ये दस्तावेज करने होंगे अपलोड :
- पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन प्रतिलिपि।
- हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतिलिपि।
- 10 वीं की मार्कशीट।
- 12 वीं की मार्कशीट।
- परिवार पहचान पत्र।
- माइग्रेशन प्रमाणपत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी।
- चरित्र प्रमाणपत्र।
- एनसीसी/एनएसएस/खेल प्रमाण पत्र (वेटेज के लिए) जहां भी लागू हो।
- हरियाणा प्रमाणिक निवासी प्रमाण पत्र (डोमिसाइल)।
- ईडब्ल्यूएस या एससी/बीसी छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाण पत्र।
- आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र।
- गैप ईयर होने पर एफिडेविट।
पहले दिन पोर्टल ने बहुत कम काम किया। इसकी वजह से विद्यार्थियों को फॉर्म भरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उम्मीद है दूसरी दिन पोर्टल बेहतरीन कार्य करेगा और विद्यार्थी तय समय पर अपने आवेदन भर सकेंगे। विद्यार्थी फॉर्म अप्लाई करते समय अपने दस्तावेज और फॉर्म के ऑप्शन अच्छी तरह जांच ले, ताकि बाद में फॉर्म रद्द न हो। विद्यार्थी को कोई परेशानी है तो संबंधित कॉलेज में एडमिशन नोडल ऑफिसर से संपर्क भी कर सकते है।
विज्ञापन

- रणधीर सिंह, नोडल ऑफिसर, महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें