फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल के लिए पहले दिन पहुंचे 500 से अधिक खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राज्य स्तरीय खेलों में चयन के लिए सोमवार को भीम खेल स्टेडियम में जिलास्तरीय खिलाड़ियों की ट्रायल ली गई। ट्रायल सोमवार सुबह नौ बजे से दोपहर बाद करीब चार बजे तक चली। इसमें जिले भर से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मंगलवार को भी ट्रायल जारी रहेगा।
विज्ञापन

कोच संदीप ने बताया कि सोमवार को खेल विभाग की ओर से एथलेटिक्स, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, फुटबाल, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग, हैंडबाल, स्वीमिंग, लॉन टेनिस, शूटिंग, बैडमिंटन, जूडो, वॉलीबाल खेलों के ट्रायल किए गए हैं। सुबह सात बजे से नौ बजे तक खिलाड़ियों का वजन किया गया। इसके बाद नियमानुसार बारी-बारी उनके खेलों की ट्रायल ली गई। खेल विभाग की ओर से आयोजित ट्रायल में कोविड-19 सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखा गया।
खेलो हरियाणा के तहत सोमवार को राज्यस्तरीय चयन के लिए खिलाड़ियों की ट्रायल लिया गया। सोमवार को 500 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए पानी की व्यवस्था करवाई गई थी। मंगलवार को भी ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मदनपाल, कार्यकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें