फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जमालपुर के जलघर में मिला लापता युवती का शव

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव जमालपुर के जलघर के टैंक में वीरवार को एक युवती का शव पानी में उतराता मिला। शव मिलने से लोगों की भीड़ लग गई। गांव के निवर्तमान सरपंच ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। युवती की शनाख्त जमालपुर निवासी 19 वर्षीय शर्मिला के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और 14 सितंबर को वह सुबह घर से बिना बताए लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बवानीखेड़ा थाने में दर्ज करवाई गई थी। वीरवार को उन्होंने शर्मिला की लाश गांव के जलघर के टैंक में देखी। उन्होंने बताया कि शर्मिला दिमागी रूप से परेशान थी और उसका इलाज चल रहा था। इस बारे में थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि वीरवार को जमालपुर के जलघर के टैंक में एक लाश मिली है। शव की शनाख्त से पता चला कि वह लाश जमालपुर निवासी शर्मिला की है। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें