फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ तो बवानीखेड़ा अस्पताल में इंचार्ज सहित नहीं मिले पांच चिकित्सक

विज्ञापन
तोशाम सामान्य अस्पताल का जायजा लेते सीएमओ भ्डॉ. रघुबीर शांडिल्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तोशाम/बवानीखेड़ा। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य चार्ज संभाले ही एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने वीरवार को ग्रामीण क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल में इंचार्ज सहित पांच चिकित्सक ड्यूूटी पर नहीं मिले। सभी को नोटिस जारी किया है। सिविल सर्जन ने बवानीखेड़ा सामान्य अस्पताल के अलावा तोशाम उपमंडल के स्वास्थ्य केंद्र और पीएचसी झुप्पा कलां का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजकर चार मिनट पर सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में उन्हें स्टाफ नर्स, क्लर्क और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही ड्यूटी पर मिले। अस्पताल के इंचार्ज सहित पांच चिकित्सक कार्यरत हैं, मगर वे पांचों चिकित्सक ड्यूटी से नदारत थे। सीएमओ ने 40 मिनट तक अस्पताल का निरीक्षण किया, इस दौरान भी कोई चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आया। वहीं, मरीज ओपीडी में चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे। ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहती है, जिसमें रोजाना करीब 200 मरीज चेकअप करवाने आते हैं।
ये मिले अनुपस्थित
सीएमओ को दौरे के दौरान बवानीखेड़ा सामान्य अस्पताल में एसएमओ सह प्रभारी डॉ. राज सिंह, डॉ. जयेश, डॉ. पूजा, दंत चिकित्सक डॉ. निधि, डॉ. साहिल मौके पर मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन

झुप्पा कलां पीएचसी जल्द नए भवन में होगी शिफ्ट
झुप्पा कलां पीएचसी के नए भवन में निर्माणकार्य किया जा रहा है। इसमें बिजली कनेक्शन और पिछले हिस्से की दीवार का काम अधूरा है। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने झुप्पा कलां पीएचसी इंचार्ज को जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करवा कर नए भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
रात में भी करेंगे औचक निरीक्षण
पदभार संभालते ही सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनने के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कार्य शुरू किया है। निरीक्षण के माध्यम से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की वास्तविक स्थित का अंदाजा हो जाएगा। तोशाम, लोहारू, बवानीखेड़ा और सिवानी में रात के समय की भी चिकित्सकों की शिफ्ट है। सिविल सर्जन ने बताया कि अब वे दिन के साथ रात में भी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेंगे, ताकि वहां की व्यवस्था का पता लगाया जा सके।
कार्रवाई की जाएगी
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण में सामने आया कि सामान्य अस्पताल बवानीखेड़ा के इंचार्ज सहित पांच चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिले। उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिया है। जवाब संतोषजनक नहीं आता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा तोशाम और झुप्पां के अस्पताल में का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें