फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीओ प्रमाण पत्र रिन्यू नहीं होने से अस्थायी तौर पर निलंबित किया पहाड़ में खनन कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। पिछले करीब चार माह से विवादों में चल रहे पहाड़ में खनन कार्यों के लिए पर्यावरण विभाग ने अपनी सीटीओ का प्रमाण पत्र रिन्यू न होने के कारण पहाड़ में ई-रवाना और खनन गतिविधियों को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। खनन विभाग ने भी गोवर्धन माइंस एंड मिनरल कंपनी को पत्र लिखकर ई-रवाना तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश दे दिए हैं। खनन गतिविधियों भी अस्थायी तौर पर बंद हो जाएगी। खनन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है अगर खनन गतिविधियां सीटीओ आने से पहले मिलती हैं, तो उसके लिए गोवर्धनस माइन्स एंड मिनरलस जिम्मेदार होगी। डाडम पहाड़ में खनन कार्य बंद होने से रोड़ी और क्रेशर के भाव एक बार फिर से आसमान छू सकते हैं। गोवर्धन माइंस एंड मिनरलस कंपनी के पास डाडम पहाड़ी में खनन कार्य करने के लिए करीब 48 हेक्टेयर एरिया है। डाडम पहाड़ी में एक जनवरी को हादसा हो गया था, जिसमें पांच व्यक्तियों की जान चली गई थी। करीब एक माह तक डाडम पहाड़ी में खनन कार्य बंद रहा था। इसके बाद, करीब एक सप्ताह पहले भी डाडम पहाड़ी में हादसा हो गया था, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। एक जनवरी को हादसे के बाद से डाडम पहाड़ विवादों में आ गया था। अब पर्यावरण विभाग ने कंपनी को पत्र लिखकर सीटीओ का प्रमाण पत्र रिन्यू न होने के कारण ई-रवाना बंद करने के आदेश दिए हैं। पर्यावरण विभाग के आदेशों के बाद खनन विभाग ने 29 अप्रैल को कंपनी को पत्र भेज कर आदेशों की पालना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डाडम में खनन बंद होने से बढ़ सकते हैं क्रेशर व रोड़ी के भाव
डाडम पहाड़ी में खनन कार्य बंद होने से रोड़ी व क्रेशर के भाव 30 रुपये से 40 रुपये प्रति टन तक बढ़ सकते है। अब डाडम पहाड़ के पत्थर से बनी रोडवे व क्रेशर 450 रुपये प्रति टन के हिसाब से मिलते हैं। खनन बंद होने से इसके भाव बढ़ने की संभावना है। इस बारे में मास्टर सतबीर रतेरा ने बताया कि पर्यावरण विभाग से हर वर्ष सीटीओ लेनी होती है। जल्द ही सीटीओ मिल जाएगी और दोबारा से ई-रवाना जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस बारे में जिला खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीटीओ के कारण ई-रवाना निलंबित कर दिया है। इसको लेकर कंपनी को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें