भिवानी। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने 2024 के लिए कमर कस ली है। पूर्व मंत्री प्रो. छतरपाल सिंह ने कहा कि कि हरियाणा के नेताओं को देश से जुड़े हुए मुद्दों का आंकलन कर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
वे वीरवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धूम है और उन द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की बदौलत विश्व में भारत का डंका बज रहा है। 2024 का वर्ष लोकसभा और विधानसभा के चुनाव का वर्ष है। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने दृष्टिकोण एवं स्वार्थ सिद्धी के लिए अनेक प्रकार के तरीकों का इस्तेमाल करेंगे। जिसे आम मतदाताओं को सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रो. छतरपाल सिंह ने 15 दिसंबर से होने वाले विधानसभा सत्र में आपसी छींटाकशी को छोड़कर हरियाणा की जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता के साथ चर्चा करने की सलाह दी। वहीं उन्होंने प्रशासन से लावारिस पशुओं की सुरक्षा व उनके भरपेट चारे का इंतजाम करने, किसानों को लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की भी मांग की। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह टीटू, जगजीत सिंह गोयत, जीतू भिवानी, जयवीर सिंह, रमेश सैनी, मनजीत सांगवान, सोमबीर सिवाच, सतेंद्र चौहान मौजूद थे।