गांव झुप्पा में आयोजित में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा खादी जागरण मार्जन मनी वि
बहल। भारतीय खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि खादी एक वस्त्र ही नहीं, एक विचार है। पीएम नरेंद्र मोदी का विजन है कि खादी को लोकल न बनाकर उसे ग्लोबल बनाया जाए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने खादी में भारत की आत्मनिर्भरता के सपने को देखा और आज उस सपने को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
वे मंगलवार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत खादी और ग्रामोद्योग आयोग के तत्वावधान में झुप्पा गांव में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा खादी जागरण मार्जन मनी वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में केवीआईसी की ओर से पारंपरिक कारीगरों के कौशल विकास के लिए संचालित ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत चर्म कारीगर सशक्तीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश के 50 लाभार्थियों को फुटवियर निर्माण के लिए उन्नत टूल किट्स वितरित किए। राजस्थान राज्य के चौमू क्षेत्र व मौज्माबाद के 50-50 लाभार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से उन्नत टूल किट्स वितरित किए। केवीआईसी की हनी मिशन योजना के अन्तर्गत हरियाणा राज्य के 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को मधुमक्खी पालन के लिए 400 बी बॉक्स ऑनलाइन माध्यम से वितरित किए गए। इसमें 300 डिब्बे पानीपत के लिए और 100 डिब्बे चहड़ कलां के मधुमक्खी पालकों को दिए गए। इसके अतिरिक्त हाथ कागज निर्माण योजना के तहत पंजाब राज्य के 20 लाभार्थियों को पेपर कन्वर्जन मशीनें एवं अगरबत्ती निर्माण योजना के अन्तर्गत शिवदासपुरा राजस्थान राज्य के 40 लाभार्थियों को पैडल चालित अगरबत्ती मशीनों का भी ऑनलाइन माध्यम से वितरण किया। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग के राज्य निदेशक आई जवाहर, सीईओ विनीत गोयल, डिप्टी सीईओ जेके गुप्ता ने अध्यक्ष का स्वागत करते हुए खादी और ग्रामोद्योग की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर गांव की सरपंच स्वाति व सुमन, सुनील लाठर, पूर्व सरपंच जीवनी देवी, चेयरमैन सुशील केडिया, मनमोहन मित्तल, बाबूलाल जिंदल, नवीन सुरतपुरिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।