फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम: फेक आईडी से बच्चों का ऑनलाइन कक्षा ग्रुप ज्वाइन कर भेजे अश्लील मैसेज, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज

Wed, 03 Nov 2021 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

  • फर्जी आईडी से लिंक के जरिये किया ग्रुप ज्वाइन
  • स्कूल चेयरमैन ने डीसी व औद्योगिक पुलिस थाने में दी शिकायत
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में एक स्कूल के कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान फर्जी आईडी से किसी अनजान ने ग्रुप ज्वाइन किया और फिर उसमें आपत्तिजनक मैसेज भेजे। मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाने में दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : साइबर क्राइम: फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कईं राज्यों की वेबसाइट हैक कर जारी कर चुके 800 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

रोहतक रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने औद्योगिक पुलिस थाने में शिकायत दी। प्राचार्य सुनील ने बताया कि स्कूल में ऑनलाइन और आफलाइन कक्षाएं चला रहे हैं। गत 6 अक्तूबर को कक्षा नौंवी की ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के लिए एक फर्जी आईडी से लिंक के जरिये ज्वाइन किया। इस फर्जी आईडी से अश्लील मैसेज ग्रुप में भेजे गए। इसकी जानकारी स्कूल के बच्चों ने स्टाफ को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : दिवाली: हरियाणा समेत नौ राज्यों में रोडवेज की 2600 बसें देंगी सेवाएं, 500 से अधिक रिजर्व, कर्मचारी भी डिपो में मौजूद
विज्ञापन


जिसके बाद मामला प्राचार्य के संज्ञान में पहुंचा। इस मामले में विद्यालय के चेयरमैन डीसी व औद्योगिक पुलिस थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने इस संबंध में प्राचार्य की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें