फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन व ऑनलाइन परीक्षा करने की मांग को लेकर इनसो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अपनी मांगों संबंधी सीबीएलयू की कुलसचिव ऋतु सिंह को ज्ञापन सौंपते इनसों कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में परीक्षाओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन करवाने की मांग को लेकर इनसो ने वीरवार को फिर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सेठी धनाना के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विवि परिसर में बवाल काटा और कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में परीक्षा को ऑनलाइन व ऑफलाइन करवाने, परीक्षा पैटर्न कोविड-19 पैटर्न के अनुसार करने, जिसमें तीन घंटे में कोई भी चार प्रश्न हल करने को दिए जाने की मांग विशेष रहीं। इनसो पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों में मांग पूरी नहीं हुई तो सीबीएलयू में किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और विद्यार्थी स्वयं कुर्सी पर बैठकर विद्यार्थी हित का फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि वे छात्र हित को लेकर डंडे खाने, जेल जाने व मुकदमा दर्ज करवाने को भी तैयार है।
शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष सोनू ग्रेवाल बामला ने कहा कि महामारी के चलते पहले ही विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ा है और छात्र मानसिक तनाव से गुजरे है। अब सीबीएलयू विद्यार्थियों को ओर परेशान कर उन्हें मानसिक प्रताड़ित करने का काम कर रहा है। इस अवसर पर ऐश्वर्या, गोविंद उमरावत, आकाश बजीणा, यमन शर्मा, दीपेन ग्रेवाल बामला, अंकित, दिनेश, जयभगवान, मोहित घणघस, चिंटू लेघां, अपूर्व यादव, भोलू घणघस, आकाश, नीरज, मोहित, अमित गुज्जर, अमनदीप, सुधांशु शर्मा, मिठू राजपूत, साहिल, हेमंत डागर, मोनू भारद्वाज, राहुल कायला, संजय ग्रेवाल, हेमंत, संजीव चौधरी, साहिल धनाना, अजय लोहानी, संदीप बेरला, विकास कालीरमन, दिनेश बेली, विक्रम धनाना उपस्थित रहे।

अपनी मांगों को लेकर सीबीएलयू प्रांगण में प्रदर्शन करते इनसों कार्यकर्ता। विज्ञप्ति- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें