भिवानी। इनसो और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को सीबीएलयू के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। छात्र नेताओं ने ऑनलाइन परीक्षा करवाने सहित विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
इनसो वीरवार को सीबीएलयू के मुख्य द्वार को ताला जड़ने पहुंची। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों और इनसो पदाधिकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। इसके बाद इनसो पदाधिकारी सीबीएलयू के समक्ष धरने पर बैठ गए। एक घंटे के हंगामे के बाद कुलपति ने ज्ञापन लेकर इनसो की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने कहा कि विद्यार्थियों की मांगों को लेकर गत दिनों भी उन्होंने विश्वविद्यालय का घेराव किया था, तब सीबीएलयू प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था, जिसके तहत मांग पूरी न होने के विरोध में वे फिर से सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करवा रहे हैं। इसी को लेकर वे भी सीबीएलयू में ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग कर रहे थे, लेकिन सीबीएलयू प्रशासन लोकतंत्र की हत्या कर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मांग को लेकर इनसो कार्यकर्ता पुलिस से डरने वाले नहीं हैं। सेठी ने कहा कि 24 घंटे में सीबीएलयू प्रशासन ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो वे कुलपति कार्यालय पर धरना देंगे। शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष सोनू ग्रेवाल बामला ने कहा कि सीबीएलयू प्रशासन अपनी जिद के चलते विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू है, लेकिन वे ऐसा नहीं होने देंगे। इस अवसर पर इस अवसर पर ऐश्वर्या, गोविंद उमरावत, दीपांशु, आकाश बजीणा, यमन शर्मा, दीपेन अंकित, दिनेश, जयभगवान, मोहित घणघस, चिंटू लेघां, अपूर्व यादव, प्रीतम गोलागढ़, भोलू घणघस, आकाश, नीरज, मोहित, अमित गुज्जर, अमनदीप, सुधांशु शर्मा, मिठू राजपूत, साहिल, हेमंत डागर, मोनू भारद्वाज, राहुल कायला, संजय ग्रेवाल, हेमंत, संजीव चौधरी, साहिल धनाना, अजय लोहानी, संदीप बेरला, विकास कालीरमन, दिनेश बेली, विक्रम धनाना उपस्थित रहे।
एनएसयूआई की मांगों पर कुलसचिव ने जताई सहमति
भिवानी। विद्यार्थियों की मांगों को लेकर वीरवार को एनएसयूआई सड़कों पर उतरी। गुस्साए एनएसयूआई पदाधिकारियों ने सीबीएलयू के मुख्य द्वार का ताला लगाकर विद्यार्थियों के हितों की मांगों को जल्द पूरा किए जाने की बात कही। विद्यार्थियों के रोष को देखते हुए कुलसचिव ऋतु सिंह ने एनएसयूआई की कुछ मांगों पर सहमति जताई।
एनएसयूआई के विवि इकाई प्रधान प्रवीण बूरा एवं छात्र नेता सचिन कौशिक ने कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय के नए कैंपस के पास बस क्यू सेंटर व गतिरोधक बनाए जाने, मर्सी चांज के एवज में वसूली जाने वाली ज्यादा फीस कम करने, परीक्षा को ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तौर पर करवाए जाने, सीबीएलयू के नए कैंपस में कैंटीन बनवाने, लंबित परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाने की मांग को लेकर सीबीएलयू के मुख्य द्वार को ताला जड़ा है। विद्यार्थियों के रोष को देखते हुए कुलसचिव उनकी मांगों को सुनने पहुंचीं और विद्यार्थियों को आश्वासन दिया। जिसके बाद विद्यार्थियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने सीबीएलयू का ताला खोला। इस अवसर पर ईशांत पंवार, स्वीटी, गौरव बूरा, हरीश बूरा, रचना, पूजा चौहान, विक्कू ढांडा, गौरव उपस्थित रहे।