भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2021 के अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आईआरआईएस बायोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करने का तीसरा व अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी 22 व 24 मार्च को सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक बोर्ड मुख्यालय भिवानी में उपस्थित होकर अपनी आईआरआईएस बायोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 का संचालन 18 व 19 दिसंबर 2021 को करवाया गया था और परीक्षा का परिणाम 28 जनवरी 2022 को घोषित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों को 20 से 23 जनवरी 2022 एवं 4 से 6 फरवरी 2022 तक आईआरआईएस बायोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करने का अवसर प्रदान किया था, जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथियों में अपनी आईआरआईएस बायोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की थी। वे अभ्यर्थी 22 व 24 मार्च को सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक बोर्ड मुख्यालय भिवानी के अध्यापक भवन में उपस्थित होकर अपनी आईआरआईएस बायोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।