हरियाणा में इस बारहवीं का परीक्षा परिणाम बार पिछले साल के मुकाबले 5.43 फीसदी कम रहा। वहीं लड़कियों ने लड़कों से 10.68 फीसदी की बढ़त बनाई। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों ने बाजी मारी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 2022-23 का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 81.65 फीसदी रहा। वहीं, पिछले साल 2021-22 में परीक्षा परिणाम 87.08 फीसदी रहा था। पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षा परिणाम 5.43 प्रतिशत कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञान संकाय में इस बार 83.07 फीसदी परिणाम रहा, जबकि पिछले साल इस संकाय में 85.84 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे। वाणिज्य संकाय में 84.29 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। पिछले साल इस संकाय में 92.52 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे।
कला संकाय की बात की जाए तो इस बार 81.04 फीसदी पास हुए, जबकि पिछले साल 86.61 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे। लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है। इस बार शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।
विज्ञापन
वर्ष अनुसार परीक्षा परिणाम (प्रतिशत में) संकाय 2023 2022 2020 2019 2018
कला 81.04 86.61 78.08 77.1 62.03
वाणिज्य 84.29 92.52 89.43 76.85 65.79
विज्ञान 83.07 85.84 82.55 66.10 67.38
प्राइवेट स्कूलों से पिछड़े सरकारी स्कूल (प्रतिशत में)
स्कूल 2023 2022 2020 2019 2018
सरकारी स्कूल 80.66 85.46 79.78 76.39 63.62
निजी स्कूल 83.23 89.72 80.97 72.61 64.06
निजी स्कूलों की बढ़त 2.57
शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में बढ़त (प्रतिशत में) क्षेत्र 2023 2022 2020 2019 2018
शहरी क्षेत्र 77.70 85.96 82.28 71.83 66.92
ग्रामीण क्षेत्र 83.51 87.71 79.14 75.14 64.75
शहरी से ग्रामीण की बढ़त 5.81
वर्ग वार परिणाम (प्रतिशत में)
वर्ग 2023 2022 2020 2019 2018