फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, ड्रेस नहीं पहनी तो परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश

Tue, 03 Mar 2020 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते शिक्षा बोर्ड चैयरमेन डॉ जगबीर सिंह व सचिव राजीव प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की फाइनल परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। पहले दिन 10वीं की हिंदी की परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को इस बार ड्रेस में ही परीक्षा देने जाना होगा और वह भी निर्धारित समय से 30 मिनट पहले। स्कूल पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा और एडमिट कार्ड पर सत्यापित रंगीन फोटो भी होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उक्त विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। बोर्ड प्रशासन ने परीक्षाओं को लेकर तैयारी कर ली है। प्रदेशभर में मॉनिटरिंग के लिए सात कंट्रोल रूम बनाने के अलावा 327 उड़नदस्ते बनाने गए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) मार्च-2020 परीक्षाएं तीन मार्च से 31 मार्च तक चलेंगी। परीक्षाओं में सात लाख 41 हजार 460 परीक्षार्थी प्रदेशभर में 1685 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सभी परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक होंगी।

प्रदेशभर में 1685 गठित परीक्षा केंद्रों में से 413 परीक्षा केंद्र संवेदनशील/अतिसंवेदनशील हैं। इस वर्ष 80 नए परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। परीक्षाओं में 28,580 सुपरवाइजर, उप-केंद्र अधीक्षक, आब्जर्वर एवं 1,685 केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


इन परीक्षाओं में 7,41,460 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सेकेंडरी (शैक्षिक/रि-अपीयर) के 3,61,329 परीक्षार्थी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/रि-अपीयर) के 2,32,157 परीक्षार्थी और मुक्त विद्यालय के सेकेंडरी (फ्रैश/रि-अपीयर) के 89,423 परीक्षार्थी एवं मुक्त विद्यालय के सीनियर सेकेंडरी (फ्रैश/रि-अपीयर) के 58,551 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हो रहे हैं।

Trending Videos

सेकेंडरी (शैक्षिक) के 3,47,809 परीक्षार्थी, जिनमें से 1,55,743 छात्राएं व 1,92,066 छात्र भाग ले रहे हैं और सेकेंडरी (रि-अपीयर) के 13,520 परीक्षार्थी, जिनमें से 5,373 छात्राएं व 8,147 छात्र प्रविष्ठ हैं। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) के 2,15,513 परीक्षार्थी, जिनमें से 1,00,729 छात्राएं व 1,14,784 छात्र हैं। सीनियर सेकेंडरी (रि-अपीयर) के 16,644 परीक्षार्थी, जिनमें से 3,702 छात्राएं व 12,942 छात्र प्रविष्ठ हो रहे हैं।

हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा में सेकेंडरी (फे्रश) के 22,461 परीक्षार्थी, जिनमें से 6,933 छात्राएं, 15,527 छात्र व एक ट्रांसजेंडर प्रविष्ठ हैं और सेकेंडरी (रि-अपीयर) के 66,962 परीक्षार्थी, जिनमें से 26,695 छात्राएं व 40,267 छात्र हैं। सीनियर सेकेंडरी (फ्रेश) के 32,853 परीक्षार्थी, जिनमें से 10,528 छात्राएं, 22,325 छात्र हैं और सीनियर सेकेंडरी (रि-अपीयर) के 25,698 परीक्षार्थी, जिनमें से 7,619 छात्राएं व 18,079 छात्र हैं।

ये होंगी फ्लाइंग स्क्वायड
इन परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 327 फलाइंग स्क्वायड परीक्षा केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे। इनमें बोर्ड अध्यक्ष-01, बोर्ड सचिव-01, बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते (जिला/उप-मण्डल स्तर पर)-69, बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्ते-22, जिला प्रश्र पत्र उड़नदस्ते-22, उप-मण्डल प्रश्र पन्न उड़नदस्ते-47, रैपिड एक्शन फोर्स के उड़नदस्ते-21, एसटीएफ के उड़नदस्ते-21, नियंत्रण कक्ष उड़नदस्ते-07 गठित किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिला उपायुक्तों के उड़नदस्ते-22, उप-मण्डल अधिकारी (ना0) के उड़नदस्ते-70, जिला शिक्षा अधिकारी के उड़नदस्ते-22, उप-सचिव (संचालन)का उड़नदस्ता- एक व सहायक सचिव (संचालन) का एक उड़नदस्ते भी गठित किए हैं।
विज्ञापन

यहां करें शिकायत
केंद्रों की मॉनिटरिंग के लिए प्रदेश में सात कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। ये अंबाला, रोहतक, गुरुग्राम, फतेहाबाद, करनाल, पलवल और बोर्ड मुख्यालय भिवानी में हैं। भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय कंट्रोल रूम का व्हाट्सअप नंबर 8816840349 और दूरभाष नं. 01664-254601, 254603 एवं 01664-254604 है। अंबाला स्थित कंट्रोल रूम का दूरभाष नं. 0171-2441317, फतेहाबाद का दूरभाष नं. 01667-226230, रोहतक का दूरभाष नं. 01262-271425, करनाल का दूरभाष नं. 0184-2251001, पलवल का दूरभाष नं. 01275-251874 और गुरुग्राम का दूरभाष नं. 0124-2339230 है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि मैं अपील करता हूं कि परीक्षार्थी, अभिभावक व पंचायतें नकल रहित परीक्षाएं कराने में सहयोग करें। ये बच्चों के भविष्य की नींव हैं, जिसे आप सभी के सहयोग से तैयार किया जा सकता है। नकल के सहारे जो कच्ची नींव खड़ी होगी, वो जल्दी ही टूट जाएगी। हम सभी को मिलकर पक्की नींव बनानी है। अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना है। परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है और नकल नहीं होने दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें