फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडम हादसे की गंभीरता से जांच करवा रही सरकार : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
डीआरडीए हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डाडम हादसे की सरकार गंभीरता से जांच करवा रही है। उन्होंने कहा कि डाडम हादसे की जांच रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जाएगी और हादसे में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी जाएगी।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने डाडम हादसे में गहरा दुख प्रकट किया और मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना दी। उन्होंने कहा सरकार और जिला प्रशासन ने डाडम मामले में गंभीरता से कार्य किया है। हादसे की सूचना मात्र से उपायुक्त आरएस ढिल्लो सहित पूरा जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा।
जिला प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से एनडीआरएफ गाजियाबाद से संपर्क किया और बचाव कार्य में लगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण निरंतर बढ़ रहा है, ऐसे में अधिक सावधान व सजग होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को इस महामारी से बचाव के लिए सरकार, आपदा प्रबंधन व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली हिदायतों का पालन करना जरूरी है। कोविड एसओपी का पालन करवाने के लिए जिला प्रशासन को हिदायतें दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान को और अधिक तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सरकार की परियोजनाओं को समय पर पूरा करें : दुष्यंत
दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक रूप से देरी न हो। यदि कोई मामला मुख्यालय पर लंबित हो तो उसके बारे में उनको अवगत करवाया जाए, ताकि औपचारिकता को पूरा करवाया जा सके। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिले के महाग्राम योजना में शामिल गांवों में सीवर व पेयजल पाइप लाइन डालने व एसटीपी आदि के लिए सही ढंग से सर्वे किया जाए। चौटाला ने निर्देश दिए कि शहर के चारों ओर बनने वाले न्यू रिंग रोड के कार्य की औपचारिकताएं पूरा करवाकर शीघ्र कार्य शुरू करवाया जाए, ताकि शहर में वाहनों का बोझ हटे। उन्होंने रोहतक रोड से दादरी रोड तक जाने वाले बाईपास के बीच लाने वाले रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले हिस्से को पूरा करने के लिए 15 मार्च तक समय दिया। इसी प्रकार से उन्होंने महम रोड पर बनने वाले आरओबी को जल्द पूरा करने को कहा। नगराधीश हरबीर सिंह ने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के दौरान उपायुक्त आरएस ढिल्लो, एसपी अजीत सिंह शेखावत, एडीसी राहुल नरवाल, एसडीएम सिवानी संदीप अग्रवाल, एसडीएम तोशाम मनीष फौगाट, जेजेपी जिला प्रधान विजय गोठड़ा, पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, राजेश भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा धारेड़ू, बल्लू बामला, राजू महरा, जगदीश धनाना, मामन प्रजापति, विकास बुडानिया आदि मौजूद रहे।
लोक निर्माण विभाग और मार्केटिंग बोर्ड को संयुक्त रूप से योजना तैयार करने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री चौटाला ने मार्केटिंग बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक संयुक्त बैठक करें और जिले में एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण के लिए विस्तार से रिपोर्ट तैयार करें कि कौन सी सड़क को किस विभाग द्वारा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो सड़क लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर करने हैं, उनमें किसी प्रकार की देरी न हो।
ओवरब्रिज के पास जलभराव की निकासी के निर्देश
दुष्यंत चौटाला ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में लोहारू रोड ओवरब्रिज के पास नगर परिषद की खाली जमीन पर जलभराव की समस्या को दूर किया जाए, ताकि उस जमीन को सही कार्य में उपयोग हो सके। उसमें देखा जाए कि एसटीपी की मशीनरी सही ढंग से कार्य नहीं कर रही या उसकी क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें