फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: आयुष्मान कार्ड धारक के साथ धोखाधड़ी, ऑप्रेशन कर लिए एक लाख 85 हजार; अस्पताल संचालक पर केस दर्ज

Tue, 27 Feb 2024 12:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पीड़ित होशियार सिंह ने बताया कि गत 16 दिसंबर 2021 को उसे स्पेस अस्पताल में दाखिल कराया था। जल्दबाजी में वह आयुषमान कार्ड अपने घर पर ही छोड़ आया था। इस पर डॉक्टर ने कहा था कि तुम अब एक लाख 85 हजार रुपये पूरी राशि जमा करा दो बाद में वापस कर देंगे। अब रुपये वापस नहीं लौटाए गए।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित स्पेस अस्पताल संचालक के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाना में आयुष्मान कार्ड धारक का ऑप्रेशन किए जाने के बाद पैसे लेने पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम विंडो में दी थी, जिस पर सीएम विंडो की जांच में भी फैसला पीड़ित के हक में आया था, मगर इसके बावजूद भी उसके पैसे नहीं लौटाए गए।

विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस थाना में दी शिकायत में बाढ़डा तहसील के गांव सकना लाड निवासी होशियार सिंह ने बताया कि 21 अगस्त 2023 को सिविल सर्जन भिवानी को शिकायत दी थी। होशियार सिंह ने बताया कि गत 16 दिसंबर 2021 को उसे स्पेस अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां उसके हार्ट में छल्ले डाले गए थे। जल्दबाजी में वह आयुषमान कार्ड अपने घर पर ही छोड़ आया था, लेकिन फोन में दाखिल कराते समय फोन में आयुष्मान कार्ड का फोटो दिखाया था।

इस पर डॉक्टर ने कहा था कि तुम अब एक लाख 85 हजार रुपये पूरी राशि जमा करा दो बाद में वापस कर देंगे। आयुषमान कार्ड लाने के बाद भी अस्पताल द्वारा उसकी राशि वापस नहीं लौटाई गई। उसने सीएम विंडो में शिकायत दी। जिसके बाद छह तारीखें भी लगी और फैसला उसके हक में आया। मगर इसके बावजूद भी उससे पैसा वापस नहीं लौटाया गया। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में स्पेस अस्पताल के संचालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें