फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण व्यापारी से चार बदमाशों ने लूटी सवा दो किलो चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू रोड पर अमर नगर टिब्बा बस्ती में शुक्रवार को दिनदहाड़े चार बाइक सवार बदमाश एक आभूषण व्यापारी से करीब सवा दो किलो चांदी के आभूषण लूटकर कर भाग गए। उस समय उसका कारीगर भी उसके साथ था। वारदात की जानकारी अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची वहीं वारदात करने वालों का सुराग लगाने के लिए क्राइम ऑफ सीन टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

अमर नगर टिब्बा बस्ती निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह चांदी के आभूषण बनाने का काम करता है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कारीगर अमेश के साथ रिहायशी मकान से सवा दो किलो की चांदी की चेन लेकर दूसरे मकान में जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन-चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उसके हाथ से चांदी का सामान लूटकर भाग गए। उसने शोर मचाया, लेकिन बदमाश बाइक पर पलक झपकते ही भाग निकले। मामले की सूचना मिलते ही अनाज मंडी पुलिस चौकी से एएसआई धर्मबीर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। वहीं आभूषण व्यापारी नरेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज किया। त्योहारी सीजन में आभूषण व्यापारी के साथ दिन दहाड़े हुई वारदात के बाद पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। त्योहारी सीजन में आभूषण व्यापारी से लूट की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले तोशाम में आभूषण व्यापारी से हुई लूट के आरोपियों का पुलिस अभी कोई सुराग भी नहीं लगा पाई है कि भिवानी की टिब्बा बस्ती में आभूषण व्यापारी के साथ यह दूसरी वारदात हो गई।
जल्द पकड़े जाएंगे बदमाश
घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी। पीड़ित के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, हेडक्वार्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें