फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टसर्किट से घर में लगी आग, नकदी और सामान जला

विज्ञापन
आग बुझाने के बाद सामान की जांच करते परिवार के सदस्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव पात्थरवाली में शुक्रवार दोपहर को शॉर्टसर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई। आग के कारण घर में रखा सामान जल गया। पीड़ित के अनुसार आग लगने से उसके 96 हजार रुपये भी जल गए। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने लगभग 45 मिनट तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पात्थरवाली निवासी मनोहर ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजकर 10 मिनट पर शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गई। जब तक इसका पता चल पाता आग काफी बढ़ गई थी। धुआं उठता देख परिवार के सदस्यों को आग के बारे में पता चला तो चिल्लाना शुरू किया। इस पर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने रेत और पानी से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। मगर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने लगभग 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मनोहर लाल ने बताया कि आग के कारण घर में रखे सभी कपड़े और फर्नीचर जल गए। इसके अलावा 96 हजार रुपये की नकदी भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें