फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खापों ने किया एलान: अब गांवों में कभी भी आ-जा सकेंगे भाजपा और जजपा नेता, नहीं किया जाएगा विरोध

Sun, 12 Dec 2021 08:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

धनाना में जाटू खाप-84 ने बैठक कर यह फैसला लिया है। वहीं सांगवान खाप ने भी प्रतिक्रिया जारी की है।
विज्ञापन
धनाना के एतिहासिक बंगले पर इकट्ठा हुए सर्वजातिया जाटू खाप-84 के प्रतिनिधि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में किसान आंदोलन के दौरान शुरू किया गया भाजपा और जजपा नेताओं का विरोध अब किसानों ने बंद कर दिया है। किसान आंदोलन स्थगित होने के साथ ही अब उनका विरोध किए जाने का फैसला भी वापस ले लिया है।

विज्ञापन


इस बारे में रविवार को गांव धनाना में सर्व जातीय जाटू खाप-84 के प्रतिनिधियों ने बैठक कर एलान किया। दूसरी ओर सांगवान खाप ने भी संदेश जारी करते हुए कहा है कि अब भाजपा और जजपा के सभी नेता या कार्यकर्ता किसी भी गांव में कभी भी आ जा सकते हैं। किसानों द्वारा उनका कोई विरोध नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें ः हिसार: पीएम नरेंद्र मोदी के स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड के खिलाफ उसकी पत्नी ने दर्ज करवाया मारपीट का केस
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व जातीय जाटू खाप-84 की बैठक शनिवार को गांव धनाना के एतिहासिक बंगले में हुई। बैठक की अध्यक्षता खाप प्रधान सूबेदार राजमल सिंह ने की। बैठक में घोषणा की गई कि भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के नेताओं पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने भी इस फैसले पर सहमति जताई।

चतर सिंह बने शहीद भगत सिंह मेमोरियल पार्क प्रबंधक ट्रस्ट के प्रधान

सर्व जातीय जाटू खाप-84 की बैठक में शहीद भगत सिंह मेमोरियल पार्क प्रबंधन ट्रस्ट धनाना की कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। विभिन्न गांव से उपस्थित नागरिकों ने ट्रस्ट के लिए चतर सिंह घनघस सेवानिवृत्त एडिशनल सब डिविजनल इंजीनियर को प्रधान, प्रेम धनाना व धर्मवीर कुंगड़ को उपप्रधान, मास्टर राज सिंह जताई को सचिव, दिलीप शर्मा धनाना को सह सचिव, जीत सिंह कोषाध्यक्ष व ट्रस्टी के रूप में सतपाल पूर्व सरपंच घुसकानी, नफे सिंह कुचपड़, बलराज शिवाड़ा, कैप्टन भीम सिंह मिताथल, पूर्व चेयरमैन दिलबाग सिंह तालु को सर्वसम्मति से 3 साल के लिए ट्रस्ट का पदाधिकारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की उपस्थिति में ट्रस्ट के सदस्यों ने कृषि कानून वापस होने की खुशी मैं मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।

मांगें पूरी हो जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन को वापस ले लिया है। आंदोलन समाप्त हो जाने के साथ ही अब भाजपा और जजपा नेताओं का विरोध भी बंद कर दिया गया है। अब वे निर्भिक होकर अपने कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से कर सकते हैं। सांगवान खाप उसका विरोध नहीं करेगी। - सोमबीर सांगवान, प्रधान सांगवान खाप-40 एवं चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें