फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री के कार्यक्रम की सूचना पर विरोध करने पहुंचे किसान

विज्ञापन
काले झंडे दिखाने पहुंचे किसानों को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव प्रेमनगर में निर्माणाधीन सीबीएलयू परिसर में कृषि मंत्री जेपी दलाल के पहुंचने की सूचना पर किसान उनका विरोध करने के लिए पहुंच गए। किसानों ने हाथ में काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मगर कृषि मंत्री जेपी दलाल कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। किसानों ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

गांव प्रेमनगर में पिछले 206 दिनों से चल रहे धरनास्थल पर प्रेमनगर समेत आस-पास के गांवों से किसान रविवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल का विरोध करने के लिए पहुंचे। प्रदर्शन में सर्व जातिय जाटू खाप 84 के प्रतिनिधि के रूप में गांव धनाना से कुलदीप, राज सिंह, विजेंद्र मिताथल समेत सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे। इस दौरान कुलदीप धनाना, कैप्टन कलम सिंह, राजेश बूरा, प्रवीण बूरा ने कहा कि जब देश के किसान आंदोलन की मांगों व प्रेमनगर धरने की मांगों को नहीं माना जाता बीजेपी सरकार के कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे। गांव प्रेमनगर में बीजेपी नेताओं को नहीं घुसने दिया जाएगा। इस अवसर पर बिंद्र बूरा, राजेश, राजेश फौगाट, संदीप, काला, विक्रम, मंगल, सुरेश फौजी, सुखबीर ढांडा, राजेंद्र दूहन, जयबीर, राजकुमार दूहन, संजय नंबरदार, दीपक बूरा, दीपक दूहन, मोंटी, बनवाल, संदीप, कुलदीप फौगाट, सरपंच संदीप, दीपक वाल्मीकि, मीनू, माधू ढांडा, अशोक प्रधान, दीपक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें