फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान-मजदूरों ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
26 फोटो ठाकुर बीरसिंह पार्क में किसान-मजदूरों को संबोधित करते किसान सभा नेता कामरेड औमप्रकाश। संव - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सीटू व किसान सभा के आह्वान पर किसान मजदूर एकजुटता दिवस के अवसर पर बुधवार को किसान-मजदूरों ने बीर सिंह पार्क से लेकर उपायुक्त कार्यालय भिवानी पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर उपायुक्त को मांगों संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

किसान-मजदूर एकजुटता दिवस की संयुक्त अध्यक्षता किसान सभा नेता मा. शेर सिंह व सीटू जिला प्रधान राममेहर सिंह ने की। किसान सभा राज्य उपाध्यक्ष कामरेेड इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा, मजदूरों का संगठन सीटू, आखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन तीनों संगठनों के आह्वान पर देशभर में 40वां किसान मजदूर एकजुटता दिवस मना रहे हैं।
सीआईटीयू अपने स्थापना के साथ ही मजदूर किसान एकता के बुनियादी नारे को उठाती रही है। आज ही के दिन 19 जनवरी 1982 की देशव्यापी हड़ताल की गई थी, जिसमे तामिलनाडु में 10 से अधिक किसान-मजदूर, खेतिहर मजदूर शहीद हुए थे, तब से ही पूरे देश में किसान मजदूर एकजुटता दिवस मनाया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों से मुकर रही है। अब तक न ही एमएसपी के गठन के लिए कमेटी बनाई गई है और न ही मुकदमे वापस लिए गए हैं और न ही जान गंवाने वाले किसानों को मुआवजा जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके खिलाफ देश के स्तर संयुक्त किसान मोर्चा 31 जनवरी को देश भर में विरोध दिवस मनाएगा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर देशभर के किसान लेबर कोड रद्द करने, निजीकरण, महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ होने वाली 23-24 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होकर समर्थन करेगा। सीटू व किसान नेताओं ने 40 दिन से अपनी बकाया मांगों को लेकर हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए जल्द मांगों का समाधान करने की मांग की।
इस मौके पर किसान मजदूर नेताओं ने किसान मजदूरों की मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर कामरेड ओमप्रकाश, सूबेदार धनपत, छोटूराम पूनिया, कप्तान शीशराम, रामौतार बलियाली, प्रताप सिंहमार, ओमप्रकाश सैनी, अनिल कुमार, सुखदेव पालवास, धर्मबीर बामला, सुमेर धारनी, भीम सिंह, कृष्ण कुंगड़, नरेश शर्मा, अनुराधा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें