फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: सब्जियों की फसलों पर छाया संकट

विज्ञापन
4 फोटो कोहरे के बीच नजर आता शहर का रोहतक गेट क्षेत्र। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पिछले कुछ दिनों से धूप नहीं निकलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस वजह से सरसों की फसल के साथ ही फल और सब्जियों पर खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। इसकी वजह से किसानों के चेहरे पर उदासी छाई हुई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सूर्य न निकलने की वजह से आमजन मानस भी परेशान है। ठिठुरन भरे मौसम में बच्चे और बुजुर्गों का बीमारी की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त सा हो गया है। बुधवार को जिला का अधिकतम तापमान 12.1 और न्यूनतम तापमान 6.4 दर्ज हुआ, जबकि शहर के एक्यूआई की बात करते तो बुधवार को एक्यूआई का स्तर 312 तक पहुंच गया।
सूर्य देव के दर्शन न होने की वजह से मटर, टमाटर सहित सभी फलीदार सब्जियों में काफी नुकसान की आशंका रहती है। बिना विशेषज्ञ के सब्जी, फल के फसलों में किसी भी कीटनाशक का छिड़काव न करें। वहीं सरसों की फसल में नीचे लगी पत्तियां सफेद होने लग जाती हैं, जिसकी वजह से धीरे-धीरे सरसों का पौधा ही खराब हो जाता है। इसके अलावा सरसों के पौधे को अन्य बीमारी की चपेट में आने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

ऐसा होने पर किसान स्वयं से ही किसी कीटनाशक का छिड़काव न करें, बल्कि कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करें। कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर ही किसान अपनी फसल में कीटनाशक का छिड़काव करें, ताकि फसल खराब न हो।
सर्दी के मौसम में सूर्य न निकलने की वजह से किसान की फसल खराब होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में किसान अनजाने में बिना जानकारी वाले कीटनाशक का छिड़काव न करें। अगर किसी किसान की फसल खराब होने का खराब होता है तो वे कृषि विज्ञान केंद्र में संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन

- डॉ. योगिता बाली, शस्य विज्ञान जिला विस्तार विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें