रूस और बेलारूस के मुक्केबाजों की उपस्थिति के कारण यूक्रेन ने भी नई दिल्ली में होने वाली महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 का बहिष्कार करने का फैसला किया है। अब तक 10 देशों ने नई दिल्ली में 15 से 26 मार्च तक होने वाली चैंपियनशिप के बहिष्कार की घोषणा की है। इसमें यूएसए, यूके, आयरलैंड, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, कनाडा, स्वीडन, नीदरलैंड, चेक गणराज्य, यूक्रेन शामिल हैं।
पिछली प्रतियोगिताओं में रहा काफी सराहनीय प्रदर्शन
मुक्केबाज प्रीति पंवार और सनामाचा चानू मणिपुर ने हाल ही में यूथ की टीम से भारतीय महिला मुक्केबाज टीम में प्रवेश किया है। दोनों ही होनहार खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक देश के नाम किए हैं। टीम के सभी 12 मुक्केबाजों ने पिछली प्रतियोगिताओं का काफी सराहनीय प्रदर्शन किया है और हमें पूरा विश्वास है कि वे इस चैंपियनशिप में भारत को सबसे अधिक पदक दिलाने का काम करेंगे। -
अमनप्रीत कौर, हेड कोच, इंडियन यूथ वूमन बॉक्सिंग टीम।
प्रतियोगिता में भिवानी के एक तिहाई मुक्केबाज
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत तीसरी बार मेजबानी कर रहा है, जोकि देशवासियों के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता में भिवानी के एक तिहाई मुक्केबाज है, जोकि अब तक के इतिहास में पहली बार हुआ है। सभी मुक्केबाजों ने पिछली प्रतियोगिताओं को बेहतर प्रदर्शन किया है। यूक्रेन सहित 10 देशों ने चैंपियनशिप का बहिष्कार किया है, जोकि निंदनीय है। इससे इन देशों के खिलाड़ियों का खेल प्रभावित होगा।
-अधिवक्ता राजनारायण पंघाल, प्रवक्ता हरियाणा बॉक्सिंग संघ।