फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE exam: अंकों के चक्कर में बिगड़ रहा बच्चों के स्वास्थ्य का गणित, परीक्षाओं की तैयारी में बढ़ रहा तनाव

Wed, 22 Feb 2023 10:17 AM IST
नवीन दलाल नवनीत शर्मा, भिवानी (हरियाणा)

सार

परीक्षा में नंबर अच्छे लाने के लाने के लिए अभिभावकों ने अपने बच्चों को जो अधिक अंक लाने का दबाव बनाया हुआ है वह उन्हीं के बच्चों के लिए तनाव का मुख्य कारण बन रहा है। इसको लेकर नागरिक अस्पताल में कार्यरत डॉ. नंदिनी लांबा से संवाद के संवाददाता ने विशेष बातचीत की, जिसके उन्होंने बच्चों को तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी करने का परामर्श दिया।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड परीक्षाओं में अधिक अंक अर्जित करने के चक्कर में बच्चों के स्वास्थ्य का गणित बिगड़ता जा रहा है। इसकी वजह से वे न तो परीक्षा की बेहतर ढंग से तैयारी कर पाते हैं और न ही स्वस्थ रह पाते हैं। ऐसे में बच्चों पर परीक्षाओं की तैयारी का तनाव बढ़ रहा है और वे काउंसिलिंग करवाने के लिए मनोरोग विशेषज्ञ के पास पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


अभिभावक भी अंकों को बढ़ाने का दे रहे दबाव, मनोरोग विशेषज्ञ से काउंसिलिंग करवाने पहुंचे रहे बच्चे
इन बच्चों की विशेषज्ञ काउंसिलिंग कर रहे हैं, जबकि कुछ को तो दवाइयों का सेवन करने का भी परामर्श दे रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों ने अपने बच्चों को जो अधिक अंक लाने का दबाव बनाया हुआ है वह उन्हीं के बच्चों के लिए तनाव का मुख्य कारण बन रहा है। इसको लेकर नागरिक अस्पताल में कार्यरत डॉ. नंदिनी लांबा से संवाद के संवाददाता ने विशेष बातचीत की, जिसके उन्होंने बच्चों को तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी करने का परामर्श दिया।

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मनोरोग विभाग बनाया हुआ है, जिसमें काउंसिलिंग करवाने के लिए रोजाना तीन से चार मरीज पहुंच रहे हैं। जबकि पिछले एक माह में करीब 12 से 15 ऐसे भी मरीज आए हैं जिन्हें परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित तनाव था। इन मरीजों से बातचीत कर मनोरोग विशेषज्ञ से उनकी काउंसिलिंग शुरू की है। यह काउंसिलिंग महीने में दो बार की जाती है और अधिक तनाव होने पर उन्हें दवाइयों का सेवन करने का भी परामर्श दिया जाता है।
विज्ञापन


इसमें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे बच्चों में सामने आया कि वे गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषय की तैयारियों का अधिक दबाव मान रहे हैं। इसमें वे अधिक अंक अर्जित करना चाहते हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव के शिकार हो रहे हैं। 

27 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित, स्वयंपाठी की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च तक व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक संचालित करवाई जाएगी। प्रदेश में वर्ष 2023 में कुल 6,32,978 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि हरियाणा मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च तक संचालित करवाई जाएगी। हरियाणा मुक्त विद्यालय के 73,240 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।

काउंसलर ने ये दिए परामर्श
- अभिभावक अपने बच्चों से पढ़ाई के बारे में चर्चा करें और उन पर अधिक अंक लाने का दबाव न दें।

- विद्यार्थी अपनी पसंद के विषय से पढ़ाई शुरू करें, बाद में अन्य विषयों को पढ़ें।
- विद्यार्थी सुबह और शाम के समय व्यायाम और योगासन जरूर करें।

- नियमित रूप से कम से कम आठ घंटे जरूर सोएं, ताकि पढ़ाई के दौरान नींद न आए।
- सोशल मीडिया के अनावश्यक प्रयोग से बचें।
विज्ञापन

डॉ. नंदिनी लांबा, मनोरोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल

विशेषज्ञ सलाह : अभिभावक अपने बच्चों पर अधिक अंक प्राप्त करने का दबाव न बनाएं और उन्हें अपनी मर्जी के विषय पढ़ने की छूट दें। परीक्षाओं को लेकर घबराहट होना स्वाभाविक है मगर इसे सकारात्मक लें और नियमित रूप से टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें। रोजाना पढ़ाई के साथ ही योगासन अवश्य करें इससे मानसिक तनाव दूर होगा और आप जो पढ़ रहे है वह अच्छे से याद रह सकेंगा। पढ़ाई को लेकर अभिभावक अपने बच्चों से चर्चा जरूर करें, इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके बाद भी अगर विद्यार्थी को कोई मानसिक तनाव होता है तो वे मनोरोग विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें