फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्कूली खेल संपन्न, आठ दिन में पांच हजार खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में जारी जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का वीरवार को खिलाड़ियों के कड़े मुकाबले के बीच समापन हुआ। प्रतिभागी सभी खिलाड़ी पूरे जोश व उत्साह के साथ अपने विरोधी खिलाड़ी को मात देने के लिए मैदान में उतरे। वीरवार को अंडर-17 व अंडर-19 की लड़कों की प्रतियोगिता का आयोजन किया। बॉक्सिंग में मयंक, आदित्य और सचिन अपने अपने वर्ग में चैंपियन बने।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण पहुंचे। वही प्रतियोगिता की अध्यक्षता राजेश ढांडा ने की। मंच संचालन बलवान डीपीई व राजेश भुक्कल द्वारा किया। आठ दिनों तक चली प्रतियोगिता में 33 विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया, जिसमें जिला भर से लगभग पांच हजार खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने पहुंचे थे।
वीरवार को हुए मैच की जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू व अरविंद कौशिक ने बताया कि बॉक्सिंग के अंडर-17 आर्य वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग में मयंक भुक्कल हलवासिया विद्या विहार, 70 किलोग्राम में आदित्य हलवासिया विद्या विहार, 50 किलोग्राम में सचिन, 54 किलोग्राम में पंकज, 57 किलोग्राम में साहिल, 60 किलोग्राम में आशीष, 63 किलोग्राम में संदीप, 66 किलोग्राम में निखिल, 75 किलोग्राम में सचित, 80 किलोग्राम में अजय, 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रोबिन पहले पायदान पर रहे। इसी प्रकार अंडर-19 आयु वर्ग में 46 किलोग्राम से कम भार वर्ग में गौरव, 46 से 49 किलोग्राम में कुनाल राज, 49 से 52 किलोग्राम में मोहित, 52 से 56 किलोग्राम में नितिन तंवर, 56 से 60 किलोग्राम में मोहित, 60 से 64 किलोग्राम में नीरज, 64 से 69 किलोग्राम में हिमांशु, 69 से 75 किलोग्राम में सुमित बामल, 75 से 81 किलोग्राम में ध्रुव आर्य स्कूल राजगढ़, 81 से 90 किलोग्राम में पारस तथा 91 से अधिक भार वर्ग में प्रिंस ने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को हराकर विजेता रहे।
विज्ञापन

खेल की बदौलत भिवानी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान: अजीत सिंह श्योराण
जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण ने कहा कि भिवानी की माटी ने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए है, जिसके कारण भिवानी खेलों का हब बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों की बदौलत ही आज भिवानी की पहचान पूरे विश्व में है। प्रतियोगिता की आयोजित समिति में प्रदीप सांगवान, अजमेर प्रवक्ता, अनिल सांगवान, सत्यवान नांगिल, श्रीभगवान, दीपक शर्मा, दयानंद डीपीई, राजेश्वर ढ़िल्लो, रामचंद्र पुनिया रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका जीतपाल, रोहताश धनाना, सोमदत्त शर्मा, भूप सिंह डीपीई, जयवीर पीटीआई, सुशील पीटीआई, कुलदीप खरकड़ी, अजमेर जांगड़ा, जगबीर डीपीई, भूप सिंह डीपीई, रणधीर पीटीआई सैय, सुशील दहिया ने निभाई। इस अवसर पर मा. पवन मिताथल, प्रवीण पीटीआई, सूबेदार मेजर अजयपाल, भूपेंद भूप्पी, रामभगत पीटीआई हालुवास, चुनमुन तिगड़ाना, फू्रटी कोच, लाजपत डीपीई, राजेंद्र नरसिंहवास, आशा बापोड़ा उपस्थित रहे।

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदी दीपक को पंच जड़ते हुए पंकज। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें