फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने जारी किया बजट, कार्यक्रम को लेकर संशय

विज्ञापन
01 फोटो रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
नवनीत शर्मा
विज्ञापन

भिवानी। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अन्य विभाग की तरह की शिक्षा विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने सभी स्कूलों को गणतंत्र दिवस समारोह में खर्च होने वाली राशी जारी की है। हालांकि दूसरी ओर स्कूलों में कार्यक्रम करने को लेकर निर्देेश जारी नहीं किए हैं, जिस वजह से स्कूलों में कार्यक्रम को लेकर संशय बना हुआ है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले के 754 स्कूलों के लिए गणतंत्र दिवस पर खर्च करने के लिए 3 लाख 77 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। इनमें प्रत्येक स्कूल को 500 रुपये कार्यक्रमों के लिए बैंक खातों में डाले गए हैं। लेकिन कार्यक्रम स्कूल में होगा या नहीं, इस संबंध में अब तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है।
गणतंत्र दिवस पर हर साल शिक्षा निदेशालय द्वारा कार्यक्रम में आने वाले खर्चे के लिए बजट जारी किया जाता है। इस साल भी निदेशालय की ओर से बजट जारी किया गया है। इसके लिए स्कूलों को अपने स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करना है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की वजह से फिलहाल स्कूल बंद है, मगर रोस्टर प्रणाली के अनुसार 50 फीसदी स्टाफ स्कूल में पहुंच रहा है। ऐसे में अब तक निर्देश जारी न होने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन

-----
कोविड नियमों के साथ होगा कार्यक्रम -
शिक्षा निदेशालय ने बजट के साथ ही पत्र जारी किया है कि स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम में कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए। इनके अनुसार प्रत्येक स्टाफ व विद्यार्थियों को मास्क, उचित सामुदायिक दूरी और सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में लगातार नए रोगी सामने आ रहे है। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान कोई संक्रमण न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही अगर कोई स्कूल ऐसा है तो कार्यक्रम करने में सक्षम नहीं है, वे ऑनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है।
-------
10 साल से छोटे बच्चे नहीं ले सकेंगे कार्यक्रम में भाग -
निदेशालय की ओर से जारी निर्देश में कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। इस लहर में सबसे अधिक खतरा छोटे बच्चों में संक्रमण का है, जिसको ध्यान में रखते हुए 10 साल से छोटी उम्र के बच्चों को कार्यक्रम में भाग लेने से मना किया है।
----
प्रत्येक स्कूल को जारी किए 500 रुपये : जिला परियोजना अधिकारी
समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी नरेश महता ने बताया कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से जिलेभर के 754 सरकारी स्कूलों के लिए 3 लाख 77 हजार रुपये का बजट आया था। इस बजट के अनुसार प्रत्येक प्राइमरी, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को 500 रुपये जारी किए है।
विज्ञापन

-----
जिले के प्रत्येक स्कूल में हर साल गणतंत्र दिवस के समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से कार्यक्रम खर्च का बजट किया जाता है। इस बार कार्यक्रम करने को लेकर अब तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। जो भी गाइडलाइन जारी होगी, उसके अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
- अजीत श्योराण, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें