फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला: सास और ससुर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा हत्या कोशिश का आरोप, केस दर्ज

Fri, 17 Mar 2023 01:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के बयान पर आरोपी पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के कस्बा कैरू में एक विवाहित महिला को पेट्रोल छिड़ककर हत्या कोशिश का मामला सामने आया है। आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला रोहतक पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही है वही तोशाम पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


पति, सास, ससुर सहित चार पर केस दर्ज
तोशाम पुलिस को दिए बयान में कैरू निवासी सीमा ने बताया कि उसकी 2013 में कैरू निवासी सुनील के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसे तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़की और एक लड़का है। उसका पति बाहर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट में काम करता है। बुधवार शाम को घर पर उसकी सास और ससुर के साथ वह घर पर थी। इसी दौरान उसके सास ससुर ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर उसकी जान लेने की कोशिश की।

आग की लपटों से घिरी महिला घर के बाहर भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान आसपास के लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक वह बेसुध हो चुकी थी। उसे पहले नागरिक अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी है। 
विज्ञापन


कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर आरोपी पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या प्रयास और संबंधित धाराओ के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें