फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: भिवानी में महिला ने घोंटा डेढ़ माह की बच्ची का गला, एक साल पहले किया था अंतर जातीय प्रेम विवाह

Wed, 18 Aug 2021 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पीपली वाली जोहड़ी निवासी मोहन ने एक साल पहले वैशाली से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जाति अलग-अलग थी।
विज्ञापन
बच्चे की हत्या - फोटो : DEMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी की आंबेडकर कॉलोनी स्थित पीपली वाली जोहड़ी निवासी एक महिला ने अपनी डेढ़ माह की दूधमुंही बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी। महिला ने मंगलवार देर रात वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी संदीप शर्मा और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सकों के बोर्ड ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया है। महिला के पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पीपली वाली जोहड़ी निवासी मोहन ने एक साल पहले वैशाली से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जाति अलग-अलग थी। डेढ़ माह पहले वैशाली ने एक बच्ची को जन्म दिया था। उसका नाम जिया रखा गया। बुधवार रात को वैशाली ने दूधमुंही बच्ची जिया का बेरहमी से गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें