फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पुलिस ने किया भंडाफोड़, सोशल साइट के माध्यम से चल रहा था सैक्स रैकेट, चार दबोचे 

Wed, 18 Aug 2021 12:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि नर्मदा एन्क्लेव जीएमएस रोड पर देह व्यापार चलाए जाने की जानकारी मिली थी। बताया गया था कि इसकी बुकिंग मैसेंजर एप और सोशल साइट के माध्यम से की जाती है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के वसंत विहार इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट सोशल साइट के माध्यम से चलाया जा रहा था। पुलिस ने यहां से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि नर्मदा एन्क्लेव जीएमएस रोड पर देह व्यापार चलाए जाने की जानकारी मिली थी। बताया गया था कि इसकी बुकिंग मैसेंजर एप और सोशल साइट के माध्यम से की जाती है। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और वसंत विहार पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। यहां व्यक्ति व उसकी पत्नी बाहर के कमरे में और अंदर के कमरे में एक महिला व एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। 

पूछताछ करने पर पता चला कि पति-पत्नी ने यह मकान छह महीने पहले किराये पर लिया था। उसकी पत्नी के दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर कुछ महिलाओं से संपर्क हैं, जो देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। उनसे फोन पर संपर्क कर वह इस किराये के कमरे में बुलाती है।
विज्ञापन


व्यक्ति उनसे संपर्क कर उनको घर तक लाता है। दिल्ली गाजियाबाद से आने वाली लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50 फीसदी दिया जाता है। हाल में उन्होंने दिल्ली से एक युवती को बुलाया था। 

इसकी जानकारी इनके एक पुराने ग्राहक को मिली। वह रैकेट चलाने वाले व्यक्ति के कहने पर नर्मदा एन्क्लेव स्थित उस मकान में चला गया। इस ग्राहक को महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया। मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें